Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Navratri 2024 Outfit Ideas: डांडिया नाइट में लास्ट मिनट में कैसे खुद को स्टाइल करें, यहां से ले आइडिया
नवरात्रि का समय आते ही गरबा और डांडिया की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाती हैं। आजकल न केवल लड़कियों में बल्कि लड़कों में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है।
चाहे वह ऑफिस हो, हॉस्टल, या लाइब्रेरी, हर जगह गरबा की धूम मचने लगती है। हर कोई इस बात को लेकर चिंतित रहता है कि गरबा में क्या पहनना है, मेकअप कैसे करना है, और लास्ट मिनट में हड़बड़ी से कैसे बचा जाए।

डांडिया लुक की प्रिपरेशन
नवरात्रि के दौरान थोड़ी ठंडक का एहसास होने लगता है, लेकिन मेले की भीड़भाड़ और डांस के बीच उमस और पसीने से भी सामना हो सकता है। ऐसे में कपड़ों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। गरबा के लिए सबसे पसंदीदा पहनावा चनिया चोली होती है, ऐसे में आप कॉटन या सिल्क जैसे फैब्रिक चुने। ये कपड़े आपको डांडिया करते हुए आरामदायक महसूस कराएंगे और साथ ही पारंपरिक लुक भी देंगे।
अगर आप कुछ अलग लुक चाहती हैं, तो आप फ्यूजन स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं, जिसमें लहंगा और क्रॉप टॉप का कॉम्बिनेशन शामिल है। यह आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक दोनों देगा। एक्सेसरीज़ का ध्यान भी रखें, लेकिन ज्यादा भारी ज्वेलरी न चुनें ताकि डांस करते समय परेशानी न हो।

डांडिया नाइट के लिए मेकअप टिप्स
गरबा या डांडिया करते समय आपको काफी पसीना आ सकता है, इसलिए लॉन्ग-लास्टिंग और वाटर प्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करें।
- वाटरप्रूफ मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
- मैट फाउंडेशन चुनें, जिससे पसीने के कारण चेहरा चमकने न लगे।
- गरबा के दौरान नेचुरल लुक के लिए हल्की लिपस्टिक, शिमरी आईशैडो, और हल्का ब्लश आपके चेहरे को ताजगी भरा लुक देगा।
- हैवी मेकअप को अवॉइड करें क्योंकि पसीना और उमस के कारण यह बिगड़ सकता है।
- हाइलाइटर का हल्का टच आपके चेहरे को ग्लोइंग बना सकता है। गालों और नाक पर थोड़ा ब्लश और हाइलाइटर लगाएं ताकि आपका चेहरा चमकता रहे।
- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, झुमके, चूड़ियां, और माथे की बिंदी आपके लुक को और निखार देंगी।
बालों की स्टाइलिंग
गरबा और डांडिया में नृत्य करते समय बाल खुले रखना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। इसलिए, ब्रेडेड हेयरस्टाइल या लूज़ बन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे फैंसी हेयरपिन्स या गजरे से सजाकर आप अपने लुक में ट्रेडिशनल टच जोड़ सकती हैं।
लास्ट मिनट में तैयारी
लास्ट मिनट की हड़बड़ी से बचने के लिए सभी तैयारियां पहले से ही कर लें। आरामदायक जूते जैसे फ्लैट्स या जूतियां पहनें, ताकि डांडिया करते समय पैरों को आराम मिले। साथ ही, हल्का परफ्यूम लगाना न भूलें ताकि भीड़ और उमस में भी आप ताजगी महसूस कर सकें। नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर पहले से पूरी तैयारी करने से आप न केवल खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि आत्मविश्वास से भरी और नृत्य के लिए पूरी तरह तैयार भी महसूस करेंगी।
अगर अभी भी आपको समझ नहीं आ रहा है कि लास्ट मिनट में डांडिया में पार्टीसिपेट करने के लिए प्रिपरेशन के लिए ये वीडियो देखें।



Click it and Unblock the Notifications
