Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Chaniya Choli Design For Navratri: गरबा नाइट में दिखना है परफेक्ट, तान्या मित्तल से लें चनिया चोली आइडिया
Chaniya Choli Design For Navratri: नवरात्रि का त्योहार सिर्फ भक्ति और आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह फैशन और ट्रेंड्स का भी खास समय होता है। गरबा और डांडिया नाइट में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और आकर्षक हो। ऐसे में चनिया चोली का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपनी ड्रेसिंग स्टाइल और ट्रेंडिंग आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं।
अगर आप भी इस नवरात्रि अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो तान्या मित्तल के चनिया चोली डिज़ाइन्स से आइडिया लेकर गरबा नाइट में परफेक्ट ट्रेडिशनल-विद-मॉडर्न लुक पा सकती हैं।

1. ब्राइट कलर्स का चुनाव
गरबा नाइट में रेड, पिंक, ब्लू, येलो और ग्रीन जैसे ब्राइट शेड्स सबसे ज्यादा आकर्षक लगते हैं। तान्या मित्तल अक्सर अपने आउटफिट्स में ऐसे रंग चुनती हैं जो दूर से ही ग्लैमरस लुक देते हैं। आप भी इस स्टाइल को अपने लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।
2. मिरर वर्क चनिया चोली
नवरात्रि आउटफिट में मिरर वर्क का अलग ही क्रेज होता है। तान्या के लुक से इंस्पायर होकर आप मिरर वर्क वाले चनिया चोली कैरी करें, यह स्टेज और डांस फ्लोर दोनों पर शाइन करेगा। ये स्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहता है जो हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद होता है।
3. फ्यूजन स्टाइल ट्रेंड
आजकल ट्रेडिशनल आउटफिट्स में मॉडर्न टच का ट्रेंड है। तान्या मित्तल अक्सर फ्यूजन स्टाइल अपनाती हैं जैसे - ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़, लॉन्ग जैकेट के साथ चनिया चोली या स्टाइलिश दुपट्टा ड्रेप। लुक को कंप्लीट करने के लिए जरूरी है कि मेकअप भी परफेक्ट हो।
4. राजस्थानी लहंगा
नवरात्रि लुक को परफेक्ट बनाने के लिए तान्या का ये लहंगा परफेक्ट है। इसके साथ गहने, माथा पट्टी, चूड़ियां और बड़े झुमके जरूर शामिल करें ताकी शानदार लुक कैरी करें। आप तान्या मित्तल के लुक्स से सीखें कि किस तरह एक्सेसरीज से आउटफिट को और भी खास बनाया जा सकता है।
5. हेयरस्टाइल और मेकअप
गरबा नाइट के लिए मेसी बन, वेवी हेयर या ब्रेड्स के साथ फ्लोरल एक्सेसरीज का कॉम्बिनेशन बहुत ट्रेंडी है। मेकअप के लिए आप बोल्ड आई मेकअप और न्यूड लिप्स का कॉम्बिनेशन रख सकती हैं।
अगर आप इस तरह तैयार होकर गरबा नाइट में जाएंगी तो हर कोई आपको देखता ही रह जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
