Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Alia Bhatt के ये 6 लुक हैं New Year Party लिए बेस्ट, इनसे आइडिया लें आप भी पार्टी में लगा सकती हैं आग
Alia Bhatt Inspired Dresses To Look Stylish On New Year Party: इस पूरे साल 2023 में आलिया भट्ट ने अपने लुक से फैंस को काफी इम्प्रेस किया। बात चाहे उनकी इस साल रिलीज हुई 'रॉकी या रानी की प्रेम काहानी' मूवी में साड़ी लुक की हो या हाल ही में उनके क्रिसमस लुक की, वो हर लुक में कमाल दिखती है।
अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में 'क्या पहनूं? वाले सवाल से परेशान हैं, तो आप आलिया की तरह ड्रेस अप होकर न्यू ईयर पार्टी में स्टाइलिश लग सकती हैं। हम यहां आपके लिए आलिया के टॉप 6 बेस्ट लुक लेकर आए हैं, जिन्हें कैरी करके आप न्यू ईयर ईव पर किलिंग लुक में नजर आएंगी। देखिएं यहां-

ब्लैक ब्लेज़र और सक्विन ड्रेस
न्यू ईयर पार्टी के लिए आलियाभट्ट का ब्लैक ब्लेज़र के साथ एक सक्विन ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट का लुक बिल्कुल सही है! अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में सितारों की तरह जगमगाना चाहती हैं, तो आलिया के इस लुक को बुकमार्क कर लें, आलिया की तरह आप भी पार्टी में रॉकस्टार दिखेंगी।

ड्रेप्ड वन शोल्डर गाउन
हाल ही में सोनी राजदान की क्रिसमस पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टाइलिश लुक में शरीक हुए। की क्रिसमस पार्टी में आलिया बेहद ग्लैमरस लुकिंग ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इसकी हर डीटेल ऐसी थी, जो इसे यूनीक बना रही थी आलिया ने ड्रेप्ड वन शोल्डर गाउन पहना था। रेयॉन, नायलॉन और इलास्टेन से बनी इस ड्रेस की हाइलाइट इसकी फ्रिंज डीटेल थी। जिसमें वो खूबसूरत लग रही थी। ये ड्रेस आपके न्यू ईयर लुक के लिए बहुत खूबसूरत नजर आ सकती है।
ब्लैक वन स्लीव मिनी फ्लोरल ड्रेस
बेटी राहा के फेस रिवलिंग के दौरान ब्लैक वन स्लीव मिनी फ्लोरल ड्रेस में आलिया खूब गॉर्जियस दिखाई दी। आलिया की ये ड्रेस पार्टी के लिए परफेक्ट च्वॉइस है।

आलिया का लेटे शिमर ड्रेस
आलिया भट्ट इस साल करीना कपूर के साथ कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो उसमें काफी ग्लैमर्स नजर आई थी। अगर आप न्यू ईयर पर डिनर डेट पर जा रही है, तो यह ड्रेस आपके लुक के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है। आलिया ने शो में इस ड्रेस को चमचमाती मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया था। वहीं नो एक्सेसरीज की वजह से पूरा अंटेशन आलिया की इस शिमरी ड्रेस पर ही था। आप भी अच्छे हेयरडू के साथ इस तरह की शिमर ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।

Knitted टॉप और स्कर्ट लुक
न्यू ईयर ईव पर खूब ठंड होती है। आप भी ठंड से बचने के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया भट्ट की तरह Knitted टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट और खूबसूरत ईयररिंग्स पहन सकती है। आलिया ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए डायनोसोर बैंगल पहने हुए थे।

पैंट विद् और हाई एम्ब्रॉयडरी कैप ड्रेस
अगर आप New year eve पर इनडोर पार्टी कर रही हैं, तो आप भी आलिया भट्ट की तरह न्यूड पिंक असेम्बल ब्रैलेट और हाई एम्ब्रॉयडरी केप के साथ मैचिंग पैंट पहन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
