Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
Lakme Fashion Week : शादी के बाद पहली बार परिणीति चोपड़ा ने किया रैंप वॉक, संस्कारी बहू बनकर खींचा ध्यान
Lakme Fashion Week 2023 : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन रैंप वॉक की। यह पहला मौका था जब शादी के बाद परिणीति रैंप पर नजर आईं। रैंप पर वो संस्कारी बहू के लुक में छा गईं। एक्ट्रेस ने स्टेज पर डांस भी किया और फैंस को नमस्ते कहकर रैंप वॉक खत्म किया।

परिणीति चोपड़ा शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं
लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन न्यूली मैरिड परिणीति चोपड़ा ब्रांड फैबियाना के लिए बतौर शोस्टॉपर रैंप पर उतरीं। एक्ट्रेस ने रैंप पर अपने संस्कारी अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली। परिणीति ने साड़ी के साथ सिंदूर और चूड़ा पहने रैम्प वॉक किया। उनका ये लुक देख फैंस देखते ही रह गए।

शादी से मिलता-जुलता था लुक
बात करें परिणीति के लुक की तो परिणीति ने चिकनकारी एम्बॉयडरी और मुकैश वर्क वाली पारंपरिक और शानदार सिल्वर रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही ड्रेस के साथ मैचिंग कैप भी कैरी किया हुआ था। जो उनके लुक में रॉयल टच दे रहा था। मिनिमल मेकअप में परिणीति के चेहरे का ग्लो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। वैसे परिणीति का ये लुक उनकी शादी से काफी मिलता-जुलता था।
लोगों ने किया खूब ट्रोल
यूं तो परिणीति चोपड़ा का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आया और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। मगर कई लोगों को परिणीति का बिंदी न लगाना खला। उन्होंने सवाल उठाया कि एक्ट्रेस ने सिंदूर और चूड़ा तो पहना, मगर बिंदी क्यों नहीं लगाई। एक ने कहा, "बिंदी क्यों नहीं।" एक ने कहा, "लग रहा है कि सिंदूर लगाना भी अब शो ऑफ हो गया है। कई लोगों ने परिणीति के मोटापे को लेकर ट्रोल किया। कुछ का कहना है कि शादी के 4 दिन बाद ही वह मोटी हो गई हैं। यूजर्स ने उन्हें वेट लॉस करने की सलाह दी।



Click it and Unblock the Notifications