Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
अनंत-राधिका की पूजा में नीता अंबानी का दिखा रॉयल अंदाज, सोने का ब्लाउज और हीरों के हार में दी सबको मात
Anant-Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में जब से शुरू हुई हैं, तब से मीडिया में हर जगह अंबानी परिवार छाया हुआ है। प्री वेडिंग फंक्शन में फैमिली के हर मेंबर के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह नीता अंबानी ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबको चौंका दिया है।
शादी में नीता का लुक बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि अपनी बेटी और बहूओं पर भी भारी पड़ रहा है। अब अपने लेटेस्ट लुक से नीता ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में हुई अनंत और राधिका के खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शिव-शक्ति पूजा कराई गई थी। जिसमें नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की गई रॉयल ब्लू और ग्रीन लहंगा स्टाइल साड़ी में नजर आई।

लेकिन इस साड़ी खासियत उसका ब्लाउज था। नीता ने इस फंक्शन के लिए सोने का ब्लाउज पहना हुआ था। वो इसमें इतनी हसीन लग रही थी कि हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी हुई थी। आइए जानते हैं उनके इस लुक की खासियत-
अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था लुक
नीता ने इस फंक्शन के लिए अबू जानी संदीप खोसला के हैवी कढ़ाई वाला लहंगा-चोली पहना हुआ था। इस कस्टम पिकॉक कलर वाले लहंगे पर हैंडवर्क किया गया था इस लहंगे पर सोनी वर्क के साथ मिनट मिरर वर्क किया गया। जिससे लहंगे में चमक आ रही है।
ब्लाउज ने लगाए चार-चांद
नीता ने नेवी ग्रीन साड़ी के साथ सोने से बने गोल्डन ब्लाउज को पेयर करके पहना था। जिसे चंदन हार और चांदी के धागों से बनाया गया था। इसकी गोल नेकलाइन पर सितारों के साथ ही लहंगे की तरह सोनी वर्क से डीटेलिंग की गई, तो स्लीव्स पर भी ये ही वर्क रिपीट किया गया था। नीता अंबानी ने लहंगे के साथ साटन सिल्क का रॉयल ब्लू दुपट्टा कैरी किया था। जिस पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बूटियां बनी हुई थी, तो बॉर्डर पर लहंगे जैसा ही काम किया हुआ था।

पन्ने और रूबी की जूलरी पहनी
नीता ने अपना ये लुक पूरा करने के पोल्की का हार पहना हुआ था। जिसमें 6 सेम साइज के स्टोन लगे हुए थे, साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और जड़ाऊ कंगन पहने हुए थे।



Click it and Unblock the Notifications