Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
पेरिस ओलंपिक में छाया नीता अंबानी का बनारसी साड़ी, पर्ल-डायमंड जूलरी की चमक ने लूटी महफिल
Paris Olympics 2024 : अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में नीता अंबानी के रॉयल लुक्स ने खूब तारीफे लूटी। अब नीता अंबानी का पेरिस ओलंपिक 2024 का एक लुक वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। नीता को सर्वसम्मति से एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य चुना गया है। अब वो पेरिस ओलंपिक के एक इवेंट से उनका देसी अवतार सामने आया है। जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही है।

नीता अंबानी को आइवरी शेड की बनारसी साड़ी पर बेहतरीन साड़ी पहने देखा गया, पेरिस में वो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई बेज टसर जॉर्जेट हैंडलूम बनारसी साड़ी पहने नजर आईं। जिसे उन्होंने स्वदेश के साथ मिलकर डिजाइन किया है। यहां उनके साथ पति मुकेश अंबानी भी नजर आए। जिन्होंने ब्लैक बंदगला जैकेट पहनी है। जिसमें लगा रेड पॉकेट स्क्वेयर कलर ऐड कर रहा है।
हाथ से बुनी गई नीता की ये साड़ी सोने और रेशम मीनाकारी से सजी हुई है। इस साड़ी में रंग-बिरंगे रेशम के धागों से डिजाइन बनाया गया है, जैसा कि इस साड़ी पर भी नजर आ रहा है। यहां पिंक, येलो, गोल्डन, ब्लू और ग्रीन कलर से फूलों के बेल के साथ चिड़िया बनाई गई हैं, जो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
नीता की पूरी साड़ी पर चिड़िया और फूलों का डिजाइन था, साड़ी के बॉर्डर पर एक गोल्डन पट्टी से हाईलाइट थी। वहीं, उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना है। नीता ने अपने लुक को बढ़ाने के लिए पर्ल और डायमंड जूलरी पहनी थी। उन्होंने तीन लेयर वाला पर्ल नेकलेस पहना, तो मैचिंग ईयररिंग्स और डायमंड की बड़ी-सी रिंग भी पहने हुए थे। नीता का मेकअप उनके मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने किया थ। जिन्होंने नीता का पिंक सटल मेकअप किया था, वहीं नीता के साइड पााटर्शिन हेयर स्टाइल में नजर आई। इसमें नीता का अंदाज एक बार फिर लोगों का दिल जीत गया।



Click it and Unblock the Notifications