Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बेटे अनंत की 'हस्ताक्षर सेरेमनी' में नीता अंबानी ने पहना था अरबों का बेशकीमती हार, यहां जानें कीमत
Nita Ambani Emerald diamond Necklace Cost: अनंत अंबानी की 'हस्ताक्षर सेरेमनी' में से सबसे ज्यादा सुर्खियां उनकी मां नीता अंबानी ने बटोरी। इस खास मौके पर नीता ने हल्की सुनहरी रंग की कांचीपुरम साड़ी पहन रखी थी और खूबसूरत पन्ने का हार पहना हुआ था। नीता का ये लुक बहुत ही एलिगेंट था। नीताा के इस पूरे लुक में उनका नेकलेस सबसे हाइलाइटिंग एसेसरीज थी।इस नेकलेस में दो बड़े आकार के पेंडेंट से जुड़े छोटे पन्ने लगे हुए थे, साथ ही मैचिंग स्टड इयररिंग्स, चूड़ियां और एक स्टेटमेंट रिंग भी शामिल थी। मीडिया में चल रही रिपोर्ट के मुताबिक, नीता की यह नेकलेस बेशकीमती हैं।
रिपोर्ट की मानें तो नेकलेस की कीमत करीब 400-500 करोड़ रुपये है। जीं हां आपने सही सुना। नीता अंबानी ने अपने बेटे के इस खास मौके पर इतनी बेशकीमती नेकलेस पहना था। आइए एक नजर डालते हैं नीता अंबानी के लुक पर-

इस मशहूर डिजाइनर ने डिजाइन की थी नीता अंबानी की साड़ी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के अंतिम कार्यक्रम हस्ताक्षर समारोह के लिए नीता अंबानी ने हैंडलूम कांचीपुरम साड़ी चुनी थी। इसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रिलायंस के लग्जरी रिटेल ब्रांड 'स्वदेश' के कोलैबोरेशन से डिजाइन किया था। बात करें साड़ी की डिटेलिंग की तो साड़ी में स्कैलप्ड बॉर्डर पर क्लासिक पारंपारिक जरदोजी का वर्क किया गया था।

साड़ी के साथ उसके मैचिंग ब्लाउज की स्लीव्स पर गोटा वर्क किया हुआ था, जो इस साड़ी का लुक बड़ा रहा था। नीता अंबानी ने आईलाइनर स्ट्रोक्स के साथ स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक, रेड बिंदी और मिडिल-पार्टेड बन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
बता दें कि अनंत-राधिका के 1 से 3 मार्च 2024 तक चले प्री वेडिंग फंक्शन में देश विदेश से कई हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पूरे फंक्शन में अंबानी परिवार की बहू-बेटियों के रॉयल लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा।



Click it and Unblock the Notifications
