Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
बेटे अंनत की शादी में नीता अंबानी पहनेंगी सोने की तार की बुनाई वाली रियल जरी साड़ी, 4 महीने से हो रही है तैयार
Nita Ambani Will Wear Gold Wire Saree in Anant-Radhika Wedding: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी सोमवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां वो अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण भगवान विश्वनाथ को अर्पित करने आई थी। इस मौके पर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ थे। इस मौके पर नीता ने बनारस के मशहूर अलग-अलग व्यवसायियों व कारीगरों को बुला कर 200 से अधिक साड़िया देखी और बेटे अनंत की शादी के फंक्शन में पहनने के लिए 70 से अधिक साड़िया खरीदी।
इसके अलावा नीता अंबानी ने खासतौर पर 4 महीने ऑर्डर दी एक साड़ी का जायजा लेनी भी पहुंची। आइए जानते है ऐसा इस साड़ी में क्या खास था कि नीता अंबानी खुद इस साड़ी का काम देखने पहुंची।

अनंत-राधिका की शादी में पहनेंगी सोने की तार वाली साड़ी
बिजनसवुमैन नीता अंबानी और उनकी मां के लिए वाराणसी के रामनगर में सोने की तार से बुनी हुई खास साड़ी तैयार हो रही है। यह साड़ी पिछले 4 महीने से तैयार हो रही है। इस साड़ी को बनाने में दो से तीन कारीगर लगे हुए जो खासतौर पर इस साड़ी को पांचवी पीढ़ी सोने की तार वाली रियल जरी और टेस्टेड जरी से तैयार कर रह हैं।
नीता अंबानी खुद रात में बुनकर के हैंडलूम पहुंच गई, जहां उन्होंने साड़ी पर हुई महीन कारीगरी को करीब से देखा। साड़ी में लगने वाली मेटेरियल्स के बारे में कारीगर से जानकारी ली। अमर उजाला के एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटे अनंत अंबानी और राधिका की शादी में नीता अंबानी और उनकी मां यह साड़ियां पहनेंगी। फिलहाल इस साड़ी के लुक आउट करने पर रोक लगी है।

हल्दी फंक्शन के लिए भी खरीदी साड़ियां
नीता अंबानी ने बनारस के अलग-अलग कारीगरों से 70 साड़ियां पसंद कर उनके ऑर्डर बुक कराए। इनमें 10 साड़ियां रामनगर की हैं। इसमें से उन्होंने बेटे अनंत की हल्दी फंक्शन में पहनने के लिए आदर्श सेल बुनकर सहकारी समिति में बनी खास येलो मलबरी साड़ी पसंद आई। जो पूरी तरह तैयार होनेके बाद मुंबई पहुंचाई जाएगी। खबरों के मुताबिक नीता की पसंद की गई सभी साड़िया रंगकार्ट, सोना-चांदी के तार से तैयार की गई है।
जिनकी कीमत 60 हजार से 1.50 लाख रुपये तक है। वहीं जो साड़ी उन्होंने बेटे अनंत की हल्दी फंक्शन के लिए पसंद की है उसकी कीमत तैयार होने के बाद ही सामने आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
