Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
ट्रंप के डिनर पार्टी पर नीता अंबानी ने लूटी महफिल, 200 साल पुराने एमरॉल्ड पेंडेंट ने खींचा ध्यान
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर नीता अंबानी अपनी फैशन सेंस के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनकी शैली हमेशा ध्यान खींचती है। आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक, उनका चयन बेहतरीन होता है और इसमें भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक दिखाई देती है। नीता अंबानी हमेशा स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हैं, चाहे वह किसी भी अवसर पर हो।
हाल ही में, जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हो रहे थे, तो इस मौके पर कई बड़ी हस्तियों के साथ नीता अंबानी भी वाशिंगटन डीसी में डिनर में शामिल हुईं। उन्होंने इस खास मौके पर कांचीपुरम साड़ी पहनी और एमरॉल्ड का नेकलेस पहना, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। उनके शानदार लुक ने फिर से सबका ध्यान आकर्षित किया। नीता अंबानी केआउटफिट से ज्यादा उनके गले में पहने पेंडेंट से ध्यान खींचा। यह पेंडेंट देखने में सिंपल होने के बावजूद बेहद खास है।

200 साल पुराने भारतीय एमरॉल्ड (पन्ना) से बना नेकलेस पहना
नीता अंबानी अपनी शैली में भारतीय संस्कृति को प्रमुखता से पेश करती हैं। डोनाल्ड ट्रंप की ओथ सेरेमनी से पहले आयोजित रिसेप्शन में उन्होंने कांचीपुरम साड़ी के साथ 200 साल पुराने भारतीय एमरॉल्ड (पन्ना) से बना नेकलेस पहना। यह नेकलेस न केवल अपनी ऐतिहासिकता के लिए खास है, बल्कि इसका डिज़ाइन भी बेहद अद्वितीय और आकर्षक है। नीता अंबानी का यह चयन उनकी शानदार परख और भारतीय आभूषणों के प्रति प्यार को दर्शाता है।
क्या थी इस पैंडेंट की खासियत?
नीता अंबानी के फैशन टेस्ट की पहचान उनके परफेक्ट आउटफिट्स और ज्वेलरी के साथ होती है, जो उनके लुक को पूरा कॉम्पलिमेंट करती हैं। इस बार उन्होंने जो पेंडेंट पहना, उसमें एक पैरट (तोते) के आकार का डिज़ाइन था, जो पन्ना, माणिक, हीरे और मोतियों से सजाया गया था। यह पेंडेंट एक शानदार कारीगरी का उदाहरण है, जिसमें लाल और हरे रंग के इनेमल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, कुंदन तकनीक से इसे और भी आकर्षक बनाया गया है। इस डिजाइन में हर एक बारीकी को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन craftsmanship दिखाई देती है, जो नीता अंबानी के स्टाइल और भारतीय आभूषणों के प्रति उनकी पसंद को उजागर करता है।
साड़ी भी थी काफी खूबसूरत
नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए कांचीपुरम साड़ी चुनी थी। । इस साड़ी में 100 से ज्यादा पारंपरिक डिजाइन हैं, जो उसकी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व को और भी बढ़ाते हैं। इस विशेष साड़ी को प्रसिद्ध डिजाइनर बी. कृष्णमूर्ति ने डिज़ाइन किया है, जो अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और रिच भारतीय हैंडिक्राफ्ट के लिए जाने जाते हैं। नीता अंबानी का यह लुक भारतीय शिल्पकला और संस्कृति की बेहतरीन मिसाल पेश करता है।



Click it and Unblock the Notifications