Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
'KBC 16' में दिखेगा मनु भाकर का जलवा, इतनी महंगी साड़ी पहन देंगी बिग B के सवालों के जवाब
Manu Bhaker's Elegant Ivory Saree Steals on KBC 16 : पेरिस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल विजेता शूटर मनु भाकर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान अमन सेहरावत जल्द ही KBC 16 के स्पेशल एपिसोड में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के इस शो में पहुंची मनु की कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें मनु साड़ी में नजर आ रहीं हैं। 22 साल की मनु की साड़ी में फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
अब सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें National Crush घोषित कर दिया है। मनु तस्वीरों में आइवरी फ्रिल साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही है। अभी तक हमने एथलीट को केजुअल वियर में ही देखा हैं। उनके इस एथनिक अंदाज को जैसे ही लोगों ने देखा लोग उनके इस अदा पर फिदा हो गए।

इतनी हैं मनु की साड़ी की कीमत
मनु केबीसी के स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे। उन्होंने इस मौके के लिए डिजाइनर गोपी वैद की डिजाइन की हुई फ्लोरल जाल पैटर्न की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी का प्लेट वाला हिस्सा फ्रिल से सजा हुआ था जो इस साड़ी के प्लेट्स एरिया में एक खूबसूरत बाउंस दे रहा था। मनु ने इस साड़ी को ओपन पल्लू लुक में कैरी किया। इस साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर करके पहना था। इस साड़ी का गोल्डन बॉर्डर पिंक लाइन से सजा हुआ है। आपको बता दें कि ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक मनु की इस साड़ी की कीमत 58,500 रुपए हैं।

एथलीट का मिनीमल था लुक
बात करें मनु के मेकअप की तो एथलीट ने इस साड़ी के साथ मेकअप को बहुत ही मिनिमम रखा था। साड़ी के साथ जहां मनु ने गले में कुछ नहीं पहना, वहीं कानों में बहुत की छोटे स्टड्स में नजर आईं। वहीं मनु ने हेयरस्टाइल में बन बांधकर बालों को गजरे से कम्प्लीट किया था।



Click it and Unblock the Notifications
