Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Onam 2025: इन एक्ट्रेसेस से लें ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी लुक इंस्पिरेशन, नहीं हटेगी लोगों की नजर
Onam 2025 Special Looks: ओणम करीब है और इस मौके पर हर कोई चाहता है कि वह दिखे सबसे अलग और सबसे खूबसूरत। इस साल 26 अगस्त को ओणम है। अगर आप भी इस त्यौहार पर बनना चाहती हैं साउथ ब्यूटी, तो पारंपरिक साउथ इंडियन कसावु साड़ी से बेहतर विकल्प और कुछ नहीं हो सकता। सफेद और सुनहरी बॉर्डर वाली यह साड़ी ओणम की पहचान है, जो शालीनता और रॉयल्टी दोनों का अहसास कराती है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि साड़ी को कैसे स्टाइल करें, तो एक नजर डालिए इन मशहूर एक्ट्रेसेस पर, जिनके ट्रेडिशनल लुक से आप ले सकती हैं बेस्ट इंस्पिरेशन।
यकीन मानिए सबका ध्यान आपकी ओर खींचेगा। इसके अलावा जान लें कि सही साड़ी, सही ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ आप भी दिख सकती हैं असली साउथ ब्यूटी। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से देखते हैं ओणम स्पेशल लुक।

सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा हमेशा अपने ट्रेडिशनल लुक्स से फैशन गोल्स सेट करती हैं। ओणम के लिए उनका ऑफ-व्हाइट साड़ी लुक, गोल्ड ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ, एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना का ओणम रेडी लुक गोल्ड बॉर्डर वाली कसावु साड़ी और हेवी ज्वेलरी के साथ बेहद रॉयल दिखता है। अगर आप ग्रेसफुल और रिच लुक चाहती हैं तो उनका यह स्टाइल कॉपी कर सकती हैं।
नयनतारा
नयनतारा का ट्रेडिशनल साड़ी स्टाइल हमेशा क्लासी और सिंपल रहा है। मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल के साथ उनका लुक ओणम पर सबसे ज्यादा सूट करता है।
कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश का रंग-बिरंगा साड़ी लुक ओणम पर मॉडर्न ट्विस्ट के लिए परफेक्ट है। अगर आप कुछ अलग और फ्रेश ट्राई करना चाहती हैं तो उनका स्टाइल फॉलो करें।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका का क्यूट और सिंपल लुक हमेशा दिल जीत लेता है। साधारण कसावु साड़ी, गजरा और ईयरिंग्स के साथ उनका लुक ओणम के लिए बेहतरीन आइडिया है।
ओणम 2025 स्टाइलिंग टिप्स
कसावु साड़ी चुनें - ऑफ-व्हाइट और गोल्ड कॉम्बिनेशन सबसे पारंपरिक है।
गोल्ड ज्वेलरी पहनें - मंदिर ज्वेलरी या गोल्ड चोकर्स इस लुक को पूरा करते हैं।
हेयरस्टाइल में गजरा लगाएं - यह साउथ इंडियन ब्यूटी लुक को कंप्लीट कर देगा।
मिनिमल मेकअप - नैचुरल लुक परफेक्ट है, बस रेड लिपस्टिक या बिंदी ऐड कर लें।



Click it and Unblock the Notifications