Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Onam 2025 के लिए बेस्ट है जान्हवी कपूर के साड़ी लुक, हर कोई कहेगा 'परम सुंदरी'
Janhvi Kapoor Onam Look: जान्हवी कपूर की 'परमसुंदरी' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 29 अगस्त 2025 को फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग जो भी कमाल करें लेकिन साड़ी में उनके लुक ने तो लोगों का दिल मोह लिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साड़ी लुक खूब धमाल मचा रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। फिल्म रिलीज के दौरान ही साउथ का सबसे मशहूर फेस्टिवल ओणम है। इस मौके पर अगर आप भी चाहते हैं कि आपका लुक सबका ध्यान खींचे, तो जान्हवी कपूर की तरह साड़ी पहनें और बनें 'परमसुंदरी'।
जैसे उनकी फिल्म में उनका ग्लैमरस और रॉयल अंदाज सबको मंत्रमुग्ध कर देता है, उसी तरह ओणम पर उनके साड़ी स्टाइल को अपनाकर आप भी हर नजरें अपनी ओर मोड़ सकती हैं। खूबसूरत ड्रेपिंग, स्टाइलिश ब्लाउज और एलीगेंट एक्सेसरीज के साथ जान्हवी कपूर जैसा लुक पाएं और हर कोई कहे -"वाह! परमसुंदरी आ गई।" आइए देखें जान्हवी कपूर के शानदार साड़ी लुक।

1. साड़ी का चुनाव
जान्हवी कपूर की तरह ओणम पर हल्की और ट्रेडिशनल रंगों की साड़ी चुनें। गोल्डन बॉर्डर वाली केरल सिल्क साड़ी या कांथवा साड़ी इस मौके के लिए परफेक्ट है। हल्के और पेस्टल कलर भी आपको एलिगेंट लुक देंगे।
2. ड्रेपिंग स्टाइल
जान्हवी के क्लासिक स्टाइल में साड़ी को सही तरह से ड्रेप करना जरूरी है। साड़ी का पल्लू ओवर द शोल्डर ढीला या साइड पोनी स्टाइल में डालकर आप भी ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।
3. ब्लाउज और एसेसरीज
स्टाइलिश और फिटेड ब्लाउज चुनें, जो आपकी साड़ी को कम्प्लीमेंट करे। गोल्डन ज्वेलरी, छोटे झुमके और ब्रेसलेट के साथ लुक पूरा करें। फिल्म "परमसुंदरी" के ग्लैमरस लुक से इंस्पायर्ड होकर आप सुटेबल लेकिन स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
4. मेकअप और हेयरस्टाइल
ओणम के लिए मेकअप में हल्का ग्लो, रेड या पिंक लिपस्टिक और काजल पर ध्यान दें। बालों को हल्की लहरों में या साइड में क्लासी पोनी में स्टाइल करें। जान्हवी के लुक की तरह बालों में फूल या मिनिमल हेयर एक्सेसरीज़ भी डाल सकते हैं।
5. कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड
जान्हवी कपूर की सबसे बड़ी खूबसूरती है उनका कॉन्फिडेंस। एक्ट्रेस की फिल्में हो या रियल लाइफ उनका शानदार कॉन्फिडेंस ही उनकी सबसी बड़ी पहचान है। एक्ट्रेस का कोई भी फोटोशूट देख लीजिए हर किसी में उनका रॉयल एटीड्यूड दिखाई देता है।
ओणम के दौरान चाहे आप ट्रेडिशनल इवेंट में हों या फोटोज शूट कर रही हों, अपने एटीट्यूड के साथ ग्लैमरस और परमसुंदरी दिखें।



Click it and Unblock the Notifications
