Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कभी 'मूली' तो कभी 'केकड़ा', लाखों-हजारों में है Orry के इन अतरंगी मोबाइल कवर्स की कीमतें
Orry Inspired Quirky Phone Covers: Orry यानी ओरहान अवत्रामणि अक्सर स्टारकिड्स और सेलेब्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वो सोशल मीडिया की दुनिया में भी अच्छे खासे पॉपुलर हैं। ओरी अक्सर मुंबई के हर बॉलीवुड इवेंट में स्पॉट होते हैं।
बिग बॉस 17 के सीजन में वो गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। ओरी बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल हैं। लाखों के कपड़े पहनने के साथ ही ओरी अपने अतरंगी और कीमती मोबाइल कवर के वजह से भी चर्चा में रहते हैं।
हाल ही में ओरी को बिग बॉस फेम तहलका भाई के बर्थ डे पार्टी में स्पॉट किया गया था। यहां वो उनका मूली फोन कवर ने खूब हाइलाइट बटोरी। इसकी कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है। ये पहली बार नहीं हैं कि जब ओरी ने इतना मोबाइल कवर मीडिया के सामने फ्लॉन्ट किया हैं। इससे पहले भी वो महंगे मोबाइल कवर्स के वजह से वो सुर्खियों में आ चुके हैं। यहां जानते हैं उनके कुछ अतरंगी वायरल मोबाइल कवर्स और उनकी कीमत-

मूली मोबाइल कवर
ओरी ने जो मोबाइल कवर यूट्यूबर तहलका भाई के बर्थ डे पर लेकर पहुंचे थे। उसे स्विट्जरलैंड खरीदा हुआ बताया गया था, जिसकी कीमत 90 लाख रुपए बताई गई। अब ये सच है या नहीं ये तो ओरी ही जानते हैं।

3D बनाना फोन केस
ओरी का यह 3D बनाना फोन केस उनके पास मौजूद यूनिक मोबाइल कवर में से एक हैं। दीवाली पर उन्होंने अपने ड्रेस को मैच करते हुए इसे कैरी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस मोबाइल की कीमत 3 हजार रुपए है।

फ्राय लोबस्टर मोबाइल केस
ओरी सिंतबर में आयोजित एक फैशन शो में फ्राईपैन में केकड़ा रखा हुआ मोबाइल केस फ्लॉन्ट किया था। जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जाती है।

नाइफ मोबाइल केस
इस हेलोवीन पर ओरी के इस नाइफ मोबाइल केस के साथ नजर आए थे। जिसकी कीमत 3 हजार रुपए बताई जाती है।

फ्रॉग विद टंग मोबाइल केस
सैफअली खान के दीवाली पार्टी पर ओरी बहुत ही क्यूट से मोबाइल केस के साथ नजर आए थे। हरे कलर के मेढ़क की गुलाबी जीभ वाले इस मोबाइल केस की कीमत तकरीबन 2000 रुपए है।

स्लिक स्ट्रेप मोबाइल केस
एक अवॉर्ड शो में Orry के लुक के साथ उनके मोबाइल केस ने भी वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा था। ओरहान के iPhone 14 Pro Max मोबाइल पर उन्होंने डायमंड रबर और स्लिक स्ट्रेप वाला केस कैरी किया हुआ था। और इसकी कीमत 25,000 रूपए थी।



Click it and Unblock the Notifications
