Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
ऑस्कर में मलाला यूसुफजई ने किया डेब्यू, पहना सिल्वर सीक्वेन हुडेड गाउन
ऑस्कर ऑवर्ड्स के प्रति हरेक को क्रेज होता है। ऑस्कर किसे मिलेगा इससे ज्यादा हमें यह देखने का क्रेज होता है कि कौन किस गेटअप में आएंगे, किसने क्या पहना है, कौन किसके साथ आ रहा है। आज ऑस्कर में डेब्यू एंट्र्री की है मलाला यूसुफजई ने। मलाला अकेली नहीं, अपने पति असर मलिक के साथ शिरकत की है। बता दें दोनों की यह डेब्यू एंट्र्री है ऑस्कर में।

कौन है मलाला यूसुफजई
मलाला यूसुफजई मूलतः पाकिस्तान की है। मलाला पक्स्तिन की पहली महिला शिक्षा कार्यकर्ता और नोबल शांति पुरस्कार विजेता हैं। इन्हें साल 2014 में नोबल शांति पुरस्कार मिला था। आज ऑस्कर अवॉर्ड में दोनों पहली बार आए हैं। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वें अवॉर्ड्स में शिरकत की। बता दें कि ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणी के लिए नामांकित लघु फिल्म स्ट्रेंजर एट द गेट की कार्यकारी निर्माता हैं।
सिल्वर हुडेड गाउन और रेड लिपस्टिक
आपने मलाला यूसुफजई को मीडिया व अन्य प्लैटफॉमर्स में सिपंल लुक में देखा होगा। खैर, सिंपल लुक उनकी अपनी पसंद है। लेकिन आज ऑस्कर अवॉर्ड्स में एकदम डिफरेंट लुक में देखा गया। मलाला ने पहना था सिल्वर कलर का सीक्वेन वाला हुडेड गाउन और लगाई थी रेड लिपस्टिक। मलाला यूसुफजई के पति असर मलिक ने पहना था काला कोट-पैंट। मलाला यूसुफजई का यह सीक्वेन गाउन लग्जरी फैशन हाउस रॉल्फ लॉरेन से है। गाउन की नेकलाइन काउल शेप की थी। स्लीव्स की टाइट फिटिंग में थीं।
मलाला का हेयर डू
हमेशा की तरह मलाला का हेयर डू सिंपल था। इसमें कोई बदलाव नहीं करा गया। मलाला ने साइड पार्टिंग की थी। ऑस्कर अवॉर्ड में शिरकत करने पहली बार आई मलाला ने बालों को खुला रखा था, जो गाउन के हुड से दिख रहा था।
ज्वेलरी थी स्पेशल
ऑस्कर अवॉर्ड्स में आई मलाला यूसुफजई का गाउन और लिपस्टिक के अलावा ज्वेलरी भी खास खास थी। मलाला ने सीधे हाथ की इंडेक्स फिंगर में बड़े साइज की डायमंड की रिंग पहनी थी। सीधे हाथ क रिंग फिंगर में सोने की अंगूठी पहनी थी। इसमें गोलाकार पन्ना जड़ा था। यह रिंग सानती त्वेलस की थी। कानों में मलाला ने पहने थे डैंगलिंग यानी झूमते हुए, बड़े ईयरिंग्स। ओवरऑल लुक को मलाला ने पैरों में हाई हील्स से डिफाइन किया था। सच में मलाला यूसुफजई को ऐसे लुक में कभी नहीं देखा होगा। उनकी लुक से कॉन्फिडेंस झलक रहा था। सच में मलाला वाकई खूबसूरत लग रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications
