Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
मिस्टर एंड मिसेज रामचरण के एलिगेंट लुक को फैंस ने सराहा
आज का दिन हम भारतवासियों के लिए बहुत खास है। खुशखबरी मिली है हमें लॉस एंजलिस से। वाकई गर्व की बात है। 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में सुपर-डुपर हिट फिल्म आरआरआर के हिट गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर ऑवर्ड मिला है। फिल्म का प्रतिनिधत्व फिल्म के अभिनेता राम चरण ने किया। अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे। बता दें कि लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर 2023 समारोह में टीम स्टाइल में पहुंची। राम चरण, उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, राहुल सिप्लिगुंज, काला भैरव और एमएम कीरावनी ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में भाग लिया। यह भारत और आरआरआर टीम के लिए एक विशेष रात थी क्योंकि फिल्म ने नाटू नाटू के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। उपासना की साड़ी का कलर था ऑफ व्हाइट। साड़ी शिमरी इफेक्ट दे रही थी।

राम चरण का लुक
ऑस्कर ऑवर्ड सेरेमनी में अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ आए थे। अभिनेता राम चरण ने काला कोट पहना था। वहीं उनकी पत्नी ने सिल्क की साड़ी पहनी थी। राम चरण ने बंद गले का कोट पहना था, जिस पर गोल्डन कलर के बटंस थे। कोट की फ्रंट पॉकेट में चेन वाला ब्रोच था, जिसमें फूल बने थे। हमेशा की तरह अभिनेता राम चरण डैशिंग लग रहे थे। राम चरण पर माथे से पीछे गए बाल बहुत जंचते हैं। बालों के फ्रंट पर पफ बनाया गया था। ट्रिमिड बियर्ड अभिनेता राम चरण पर शानदार लग रही थी।

उपासना का लुक
ऑस्कर ऑवर्ड सेरमनी में अभिनेता राम चरण ही नहीं पत्नी उपासना कामिनेनी भी एलीगेंट लग रही थीं। उनकी लुक की बात करें, तो उन्होंने सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस सिल्क की साड़ी की खास बात थी स्क्रैप का प्रयोग। उपासना की सिल्क साड़ी हाथ से बुनी हुई थी। साड़ी रीसाइकल स्क्रैप से बनी थी, जो दिखाता है कि उपासना प्रकृति को संजोना पसंद करती हैं और हैं नेचर लवर। इस साड़ी से दिख रहा है कि उपासना ऐथिकल और रेस्पॉस्बिल फैशन में यकीन रखती हैं। इसके साथ उपासना ने आधी बाजू का ब्लाउस पहना था। ब्लाउस भी सिल्क फैब्रिक का बना था और साड़ी से मैचिंग था। इसमें लेस लगी थी। साड़ी के चारों तरफ हैंडमेड बॉर्डर लगाया गया था। जिसमें खूबसूत डिजाइन बना था। सिर्फ इतना नहीं, उपासना ने हाथ में लिया था पोटली पर्स। इस पर्स की खासियत थी कि यह भी स्क्रैप से बना था। कानों में उपासना ने पहने थे फूल आकार के रूबी ईयरिंग, गले में था रूबी का नेकलेस। यह नेकलेस भी ईयरिंग से मैचिंग था। माथे पर सजी थी छोटी-सी बिंदी, मिनिमम मेकअप था, ग्लॉसी मोव शेड की लिपस्टिक और बालों में किया था मेसी लो बन।



Click it and Unblock the Notifications