Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नियॉन सूट पहनकर सुसराल पहुंची Parineeti Chopra, शादी के बाद पहली बार मंगलसूत्र किया फ्लॉन्ट
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'लीला पैलेस' में सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। अब उनकी रॉयल और इंटीमेट वेडिंग की झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में, कपल को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान एक्ट्रेस नियोन सूट में सिंदूर के साथ पहली बार मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। प्लाजो सूट पहने परिणीति नो मेकअप लुक में भी काफी स्टनिंग लग रही थीं और शादी का ग्लो उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा था।

उन्होंने जिस तरह से अपना खूबसूरत मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किया, वह उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं, राघव मेहंदी-टोन वाले कुर्ते के साथ स्लीवलेस जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा राजस्थान के उदयपुर में अपने वेडिंग फंक्शन कम्प्लीट करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

परिणीति का ब्राइडल लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हर जगह उनके और राघव चड्डा के चर्चा हो रहे हैं। शादी में उनके डिजाइनर लहंगा और दुपट्टे पर उनके दूल्हे राघव का लिखा हुआ नाम खूब चर्चा में है। हर जगह उनके संगीत से लेकर रिसेप्शन लुक के चर्चा हो रही है।
परिणीति का वेडिंग जोड़ा
परिणीति के शादी के जोड़े को उनके खास दोस्त और जानें मानें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। पर्ल थीम पर आधरित इस लहंगे की स्कर्ट पैनल्ड पैटर्न की थी। चौड़ी प्लीट्स के साथ नीचे के हिस्से को घेरदार, तो वहीं हिप पोर्शन को फिटिंग का रखा गया, जिससे उनकी वेस्टलाइन और ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। इस पर बेहद इंट्रिकेटिड कट दाना और सितारा वर्क किया गया था। ड्रेस के मैचिंग हाफ स्लीव्स के ब्लाउज में यू-कट नेकलाइन दी गई थी और उस पर स्कर्ट से मैच करता ही वर्क किया गया था। स्लीव्स की हेमलाइन पर मोती लगाए गए थे, जो उसे और खूबसूरत बना रहे थे। परिणीति ने अपने घूंघट वाले दुपट्टे के पीछे वाले हिस्से पर सुनहरे धागों से बड़े अक्षरों से राघव का नाम लिखवाया था। परिणीति की शादी का लहंगा बनाने में लगभग 2,500 घंटे लगे थे।



Click it and Unblock the Notifications
