Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
अनुष्का से लेकर परिणीति तक बदल गया मेहंदी ट्रेंड, यहां देखिएं दुल्हन बनी एक्ट्रेसेस के मेहंदी डिजाइन
बॉलीवुड में एक के बाद एक कई एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जब भी कोई एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधती हैं, तो लहंगे से लेकर हेयरस्टायल या जूलरी का एक नया ट्रेंड सेट हो जाता है। इन दिनों बॉलीवुड दिवाज ने मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड सेट कर दिया है।
हाल ही में परिणीति चोपड़ा की शादी हुई है। जब परिणीति ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया में शेयर की तो उनके पैरों की मेहंदी को नोटिस किया गया, जिसमें मिनिमलिस्ट मोरक्कोन डिजाइन की झलक दिखाई थी। परी के हाथों की मेहंदी काफी मिनिमलिस्ट दिखाई दी।

एक्ट्रेस की शादी से लेकर उनके ब्राइडल जोड़े और मेहंदी में वो सादगी नजर आई। परिणीती से पहले कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट भी जब ब्राइड बनी थी, तो उन्होंने भी हैवी मेहंदी डिजाइन की जगह मिनिमलिस्ट मेहंदी ट्रेंड को फॉलो करना सही समझा। आइए देखते हैं कैसे बॉलीवुड दिवाज ने पिछले कुछ समय से ब्राइडल मेहंदी डिजाइन के ट्रेंड को बदल दिया है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी वेडिंग सेरेमनी को काफी सिंपल रखा था। उनकी शादी की तरह उनकी मेहंदी भी काफी सिंपल थी। आलिया की शादी से ब्राइडल मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड शुरु हुआ।

कियारा आडवाणी की मेहंदी
कियारा आडवाणी की शादी, उनका लहंगा और उनकी मेहंदी खूब चर्चा में रही थी। कियारा की मेहंदी थोड़ी हल्की जरूर नजर आई थी, लेकिन उन्होंने भी भरे भरे हाथों की जगह मिनिमलिस्ट मेहंदी अपनी हथेलियों पर लगवाई थी

दीपिका पादुकोण की मेहंदी
दीपिका ने भी अपने दोनों हाथों पर फ्रंट और बैक पर मेहंदी लगवाई थी। उन्होंने महीन डिजाइन की मेहंदी लगवाई थी। इसमें उन्होंने बूटियां, कमल, मोर और लेस डिजाइन्स डलवाई थीं। इसमें शेडिंग टेक्नीक का भी यूज किया गया था।

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपनी ब्राइडल मेहंदी के लिए फुल हैंड डिजाइन बनवाया था। मेहंदी आर्टिस्ट वीणा ने फ्रंट और बैक हैंड पर मेहंदी डिजाइन बनवाया था। ब्राइडल मेहंदी में फ्लोरल और पिकॉक डिजाइंस को नया अंदाज दिया गया था, आप भी इससे कुछ टिप्स ले सकती हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने भी अपनी शादी के मौके फुल हैंड बैक और फ्रंट डिजाइन बनवाई थी। उनकी शादी के मौके पर वर्ल्ड फेमस राजस्थान की सोजत मेहंदी मंगवाई गई थी। क्योंकि सोजत मेहंदी खूब रचती है।



Click it and Unblock the Notifications











