Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Karwa Chauth 2023: परिणीति से कियारा तक ने मनाया पहला करवाचौथ, देखिएं इनका सुहागन लुक
Karwa Chauth 2023 : बी-टाउन की कई एक्ट्रेस ने इस साल अपना पहला करवाचौथ मनाया। इस मौके पर इन एक्ट्रेस का सुहागन लुक सामने आया। जहां लाल रंग को सुहाग की निशानी माना जाता है। तीज- त्योहार के मौके पर सुहागन इस रंग को पहनना शुभ मानती हैं। इस साल कई बालीवुड एक्ट्रेसेज ने इसी आइए डालते हैं उनके करवाचौथ लुक पर एक नजर। जिन्होंने अपनी सादगी से लूट लिया दिल।

अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल ने इसी साल जनवरी में शादी की थी, तो उनका भी ये पहला करवाचौथ था। आथिया ने भी कलर के साथ बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करते हुए रेड कलर ही चुना। रेड कलर की साड़ी में वो बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना है। ओपन हेयरस्टाइल और बस गले में मंगलसूत्र और हाथों में ब्रेसलेट के साथ लुक को कम्प्लीट किया है।
शिवालिका ओबरॉय
खुदा हाफिज स्टार शिवालिका ओबरॉय का भी ये पहला करवाचौथ था। इस मौके पर उन्होंने ने भी रेड साड़ी ही पहनी। शिवालिका ने अपने शादी के दुपट्टे को इस मौके पर खूबसूरत साड़ी बनाकर उसे पहना। गोटा-पट्टी वर्क वाली उनकी ये साड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। सिंपल से मंगलसूत्र, ईयररिंग्स, चूड़ी के साथ उन्होंने अपने करवाचौथ लुक को पूरा किया है।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। शादी के बाद ये पहला करवाचौथ था, तो उनके लिए ये बहुत ही खास मौका था। परिणीति ने इस मौके के लिए रेड कलर का हैवी सूट चुना। इस डिज़ाइनर आउटफिट में परिणीति बेहद खूबबूसरत लग रही हैं। आप उनके सोशल मीडिया पर उनकी इस स्पेशल डे की तस्वीरें देख सकते हैं। इस मौके पर राघव चड्डा भी कुर्ते पजामे में दिखें।
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर 2022 को ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। उन्होंने ट्रेडिशनल रेड साड़ी वेलवेट की थी। जिसे उन्होंने मैरून कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना था। खुले बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स, नेकलेस और लाल चूड़ियों ने उनका लुक बहुत क्लासी लग रहा था।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने भी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। हालांकि कियारा ने रेड की जगह गुलाबी रंग का सूट पहन रखा था। लेकिन ये भी सुहागन का रंग होता है। सिद्धार्थ ने कियारा के साथ करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें कियारा छलनी से सिद्धार्थ को निहारती नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications