Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
PFW 2023 : अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने किया डेब्यू, बहू ऐश्वर्या राय ने गोल्डन ड्रेस में बिखेरा जादू
Paris Fashion Week 2023 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें अमिताभ बच्चन की बहु ऐश्वर्या राय और नातिन नव्या नवेली नंदा ने लोरियल के लिए रैंप पर वॉक किया। बता दें, ये नव्या का डेब्यू रैंप वॉक था।
इवेंट का एक वीडियो नव्या की मां श्वेता बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं इस मौके पर रैम्प पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आईं। यानी इस बार पैरिस फैशन वीक की शुरुआत ही दो इंडियन सेलिब्रेटिज के साथ हुई। आइए जानते हैं इस मौके पर मामी ऐश्वर्या और भांजी नव्या नवेली के लुक के बारे में-

ऐश्वर्या का लुक
फैशन वीक में ऐश्वर्या गोल्डन केप शिमरी गाउन में नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया है। उन्होंने वेवी हेयर स्टाइल रखा है, जो इस लुक को काफी शानदार बना रहा है। इस दौरान उनके बालों का गोल्डन कलर भी बेहद खूबसूरत लग रहा था। ऐश्वर्या ने वॉक करते हुए फ्लाइंग किस भी दी। फैंस को ऐश्वर्या का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
रेड ड्रेस में दिखीं नव्या
वहीं, नव्या रैंप पर रेड मिनी ड्रेस में नजर आईं। वह काफी कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान श्वेता अपनी बेटी को चीयर करते हुए दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- लिटिल मिस लोरियल।
श्वेता बच्चन को किया ट्रोल
'पेरिस फैशन वीक' में नव्या को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां श्नेता बच्चन और नानी जया बच्चन वहां मौजूद नजर आईं। इस दौरान ऐश्वर्या को चीयर ना करने की वजह से लोग श्नेता बच्चन से बेहद नाराज हैं।



Click it and Unblock the Notifications