Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Cannes 2025: बालों से बनी ड्रेस पहन रेड कार्पेट पर पहुंचीं ये एंटरप्रेन्योर, हर कोई देखता ही रह गया
Parul Gulati Hair Gown at Cannes 2025 : एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा पहना, जिसने सभी की नजरें अपनी ओर खींच लीं। उन्होंने एक स्ट्रैपलेस गाउन में एंट्री की, जो पूरी तरह से इंसानी बालों से बना हुआ था। यह ड्रेस ITRH² लेबल द्वारा खासतौर पर डिजाइन की गई थी।
पारुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ड्रेस बालों की चोटी से बनी है, तो हर कोई चौंक गया। दूर से देखने पर यह गाउन रेशम या साटन से बना लग रहा था, लेकिन उसकी असली बनावट ने सभी को हैरान कर दिया।

ऐसा था लुक
डिजाइनर की टीम ने इस अनोखी ड्रेस को बनाने में कई हफ्तों तक मेहनत की। इसमें हर बाल को सावधानीपूर्वक जोड़ा गया ताकि वह एक मजबूत और सुंदर कपड़े का रूप ले सके। इस गाउन में नीचे की ओर फ्रिंज का खूबसूरत टच भी दिया गया था, जो उसे और खास बना रहा था। पारुल ने इस लुक के साथ साइड पार्टिंग बन और बाहर निकले कुछ लटों वाला हेयरस्टाइल चुना था, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। मेकअप में उन्होंने सॉफ्ट और रोज़ी न्यूड टोन अपनाया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल हमेशा से फैशन और एक्सपेरिमेंटल स्टाइल के लिए जाना जाता है, लेकिन पारुल का यह आउटफिट पर्यावरण के प्रति जागरूकता और आर्ट के मेल का प्रतीक बन गया। सोशल मीडिया पर भी यह लुक छा गया और यूज़र्स ने पारुल की बोल्ड चॉइस और क्रिएटिव अप्रोच की खूब तारीफ की।
'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2' में भी आ चुकी हैं नजर
पारुल गुलाटी ने 2017 में 'निश हेयर' नाम से अपना हेयर एक्सटेंशन ब्रांड शुरू किया था, जो 100% इंसानी बालों से बने प्रोडक्ट्स बनाता है। उन्होंने 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2' में भी हिस्सा लिया था, जहां उनके बिजनेस आइडिया को सराहा गया। आज उनका ब्रांड महिलाओं को आत्मविश्वास और स्टाइल देने का माध्यम बन चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
