Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
Parveen Babi : स्टाइल और ग्लैमर आइकन परवीन बॉबी, जिनका फैशन आज भी होता है फॉलो
'जवानी जानेंमन.. हसीन दिलरूबा' आज भी उतना ही फेमस है जितना अपने रिलीज के वक्त फेमस हुआ था, ये गाना फिल्माया गया था 70 के दशक की क्वीन परवीन बाबी पर, जो उस वक्त एक फैशन आइकन होने के साथ ही रुढ़ीवादी सोंच को अपने पैरों तले दबाकर सफलता की सीढ़ी पर चढ़ती जा रही थीं। परवीन बॉबी उस वक्त जो भी पहनती थीं, जो करती थीं वो एक ट्रेंड बन जाता था। 4 अप्रैल को उनका जन्मदिन होता है। जीनत अमान जो परवीन बॉबी की एक अच्छी दोस्त रही हैं उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर परवीन बॉबी को ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने अपनी और परवीन बॉबी के साथ की एक फोटो को शेयर किया है। जीनत अमान ने पोस्ट पर लिखा- परवीन बेहद ग्लैमरस, गॉर्जियस और टैलेंटेड थी। 70s के दौरान हम दोनों एक जैसे बनते थे और वेस्टर्न फैशन को एंजॉय करते थे। इसके आगे जीनत ने ये भी बताया कि पिछले साल जब वो दुबई गई थीं तो वो परवीन मैम की तरह थीं।
परवीन बाबी सही मायने में अपना फैशन ट्रैक सेट करती थीं, जिसको दूसरे लोग फॉलो करते थे। आज के वक्त में भी परवीन बॉबी के फैशन स्टाइल को फैशन डिजाइनर्स कॉपी करते हैं। सन 1976 में परवीन बॉबी पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं, जिन्हें टाइम मैगजीन के कवर पेज़ पर जगह मिली थी। टाइम ने अपने कवर पेज पर परवीन बॉबी के लिए जो हेडलाइन थी वो थी 'Asia's Frenetic Film Scene'।

लीक से हटकर किया फैशन, बनीं स्टाइल क्वीन
परवीन बॉबी उस वक्त ग्लैमर्स अंदाज में फिल्मी पर्दे पर आती थीं, जब बहुत सारी एक्ट्रेस साड़ी पहनती थीं, लेकिन परवीन का लुक सबसे हटकर होता था। गुजरात के जुनागढ़ के पठान परिवार में पैदा हुईं परवीन ने उस वक्त वैस्टर्न आउटफिट पहने जब बाकी फिल्मी सितारे थोड़ा कतराते थे। उनको उस जमाने की बिंदास और बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता था।
परवीन बॉबी जिस तरह से फिल्मों में अपने आउटफिट पहना करती थीं वैसा वो अपनी असल जिंदगी में भी कैरी करती थीं, उनमें किसी तरह का दिखावा नहीं था।
परवीन बॉबी ने 70 के दशक में हर बड़े एक्टर के साथ काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई, क्योंकि उस वक्त किसी बड़े एक्टर के साथ करने का मतलब था, हीरोइन का उसके कैरेक्टर से दब जाना , लेकिन परवीन ने अपने साथ ऐसा नहीं होने दिया। परवीन में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ 8 फिल्में की थीं।

हर फिल्म में नया लुक
अगर उनके फैशन स्टेटमेंट की बात की जाए तो हर फिल्म में उनका नया लुक सामने आता था। आपका फेमस गाना जवान जानेमन तो याद ही है और उसमें परवीन बॉबी द्वारा कैरी की गई मैटेलिक गाउन तो आंखों में बसा होगा, आज भी फैशन डिजाइनर्स के द्वारा तैयार किया जाता है,साथ ही बॉलीवुड दीवाज़ मैटेलिक गाउन पहन कर अपने लुक में चार चांद लगाती नजर आती हैं।
फिल्म कालिया में उनकी पहनी लाल रंग की ड्रेस ने तो तहलका मचा दिया था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

तन्हाई के कारण हुई मौत!
परवीन बाबी को पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी थी। 22 जनवरी, 2005 को परवीन बाबी अपने घर में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से उनकी डेडबॉडी निकाली थी। कहा जाता है कि खूबसूरत ग्लैमरस और लाइफ से भरपूर परवीन बॉबी की मौत तन्हाई के कारण हुई थी।
Image Courtesy- https://in.pinterest.com/
www.instagram.com/thezeenataman/



Click it and Unblock the Notifications
