Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ब्लाउज जो आपके साड़ी लुक को बनाएगा ग्लैमरस, बॉडी टाइप से ऐसे चुनें परफेक्ट डिजाइऩ
भले ही आप महंगी से महंगी साड़ी खरीद लें, ब्लाउज़ का चुनाव अगर आपने अपने बॉडी शेप के हिसाब से नहीं किया, तो साड़ी का पूरा लुक बिगड़ सकता है। दरअसल, हर एक महिला का बॉडी शेप अलग-अलग होता है। जिसके अनुसार ही उसे ब्लाउज़ की डिजाइन सलेक्ट करनी चाहिए। जैसे कि अगर आप एप्पल बॉडी शेप के है और आपने फिटेड ब्लाउज़ पहना है। तो ये आपकी पर्सनेलिटी को सूट नहीं करेगा। क्यूंकि इसमें आपकी मिड रिफ नजर आएगी। खैर, यहां हम आपको अलग-अलग बॉडी शेप के लिए कुछ उपयोगी टिप्स बताएंगे, ताकि आप अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज़ डिजाइन चुन सकें।

हावरग्लास शेप्ड बॉडी
अगर आपकी बॉडी हावरग्लास शेप्ड की है तो आपको खासकर कमर से टाइट ब्लाउज़ पहनना चाहिए। आप पर बोल्ड कलर्स और पैटर्न्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। कॉर्सेट ब्लाउज़ या ब्लाउज़ को बेल्ट के साथ पहनने से आपके कर्व्स हाईलाइट होंगे। जिससे आपकी पर्सनेलिटी अट्रेक्टिव नजर आएगी।
टॉप हावरग्लास शेप्ड बॉडी
टॉप-हावरग्लास बॉडी टाइप काफी हद तक एक हावरग्लास बॉडी टाइप की तरह होता है, लेकिन हावरग्लास बॉडी के विपरीत, टॉप-ऑवरग्लास में बस्ट हिप्स से बड़े होते है। इस तरह की बॉडी के लिए ट्यूब-कट ब्लाउज़ बेस्ट रहेगा, क्योंकि ब्लाउज़ का स्ट्रेप पॉर्शन ब्रेस्ट की साइज को बैलेंस करने के लिए काम करेगा। लेकिन यह जरूरी है कि इस तरह के ब्लाउज़ छोटे क्रॉप हों, जो बहुत ज्यादा लंबे ना हो।
स्ट्रेट शेप्ड बॉडी
जिनकी बॉडी स्ट्रेट शेप की होती है उनकी बैक, हिप्स और शोल्डर तीनों ही बराबर चौड़ाई के होते है। आपको ब्लाउच का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका ब्लाउज़ अपर बॉडी को हाईलाइट करने वाला हो। नेकलाइन पर रफल्स और फ्रिल्स या स्लीव्य को इल्यूजन लुक देकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते है। आप वाइब्रेंट कलर्स के साथ एक्सपीरियमेंट कर सकते है।
पियर शेप्ड बॉडी
अगर आपकी बॉडी पियर शेप की है तो आपके हिप्स का हिस्सा आपके कंधों से ज्यादा भारी होगा। आपके लिए वाइडर नेकलाइन वाले ब्लाउज़ परफेक्ट रहेंगे। यानि आप पर बोट नेक या ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ ज्यादा अच्छे लगेंगे। इससे आपकी बॉडी एक-समान नजर आएगी। आप चाहे तो डार्क कलर या छोटे प्रिंटस वाले ब्लाउज़ भी चुन सकती है। इससे आपकी लोअर बॉडी हाईलाइट नहीं होगी।
एप्पल शेप्ड बॉडी
जिनकी बॉडी एप्पल शेप की होती है, उनकी बॉडी का ज्यादा भार शरीर के बीच वाले हिस्से में होगा। ऐसे में आपको टाइट फिटिंग वाले या कॉप टॉप स्टाइल वाले ब्लाउज़ पहनने से बचना चाहिए। बल्कि ऐसा ब्लाउज़ चुनें जो लूज फिट के साथ लंबी लेंथ वाला हो। और ज्यादातर डार्क कलर्स के ब्लाउज़ चुनें, क्यूंकि ये स्लिम फिट लुक देगा।
स्पून शेप्ड बॉडी
स्पून शेप्ड बॉडी यानि जिनके हिप्स बस्ट से बड़े होते हैं, लेकिन पियर शेप्ट बॉडी के विपरीत, स्पून बॉडी में कमर ज्यादा हाईलाइट होती है, और ये बस्ट से थोड़ी छोटी होती है। स्पेगेटी स्ट्रीप्स के साथ क्रॉप्ड ब्लाउज़ आपकी बॉडी को बेहतरीन लुक दे सकता है, क्योंकि यह शोल्डर को हाईलाइट करता है।
इन्वर्टेड ट्रायंगल बॉडी
अगर आपके बस्ट बड़े, नैरो हिप्स, और बैक छोटी है, तो आप इन्वर्टेड ट्रायंगल बॉडी शेप के कहलाते है। आपके लिए पीसेंट-कट ब्लाउज, बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि ये आपके शोल्डर्स को हाईलाइट करेगा और बस्ट एरिया को बैलेंस दिखाएगा।
डायमंड शेप्ड बॉडी
डायमंड शेप्ड बॉडी का मतलब है कि आपकी बैक बस्ट और हिप्स से बड़ी है, और आपके हिप्स की तुलना में आपके शोल्डर कम चौड़े हैं। ये काफी हद तक एप्पल बॉडी शेप जैसा कहा जा सकता है। इसमें आपके ब्रेस्ट साइज स्मॉल से मीडियम होते है। आप पर स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज़ बहुत प्यारा लगेगा, क्योंकि ये आपके कॉलर बोन को दिखाते हुए बस्ट को उभार देता है, जिससे आपकी बैक बैलेंस दिखती है। इस तरह का लुक आपकी बॉडी को एट्रेक्टिव और सेक्सी लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
