Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Perfume Facts and Benefits: जानें इत्र का इतिहास और परफ्यूम इस्तेमाल करने के अमेजिंग फायदे
आज के वक्त में लोग परफ्यूम और डियोडरेंट लगाकर घर से बाहर निकलते है, उनकी ये सोंच होती है कि उनके शरीर से स्मैल अच्छी आए, खासतौर से गर्मियों में लगाना जरूरी लगने लगता है, पसीने की बदबू को हटाने के लिए लोग डियो से नहा जाते हैं। लेकिन परफ्यूम और डियोडरेंट का यूज करने से ना सिर्फ अच्छी खूशबू बल्कि और भी कई सारे फायदे होते हैं। परफ्यूम से आने वाली फूलों सुगंध तनाव को कम करती है, साथ ही आपको कॉन्फिडेंट बनाती है। वहीं अच्छी नींद में भी फायदेमंद होती है।

इत्र बनाने की शुरूआत-
इत्र बनाने की कला, जिसे परफ्यूमरी के नाम से भी जानते हैं सिंधु घाटी सभ्यता के साथ-साथ प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया में शुरू हुई थी। मेसोपोटामिया में दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व की एक टैबलेट नोट्स के अनुसार पहला रिकॉर्डेड-केमिस्ट, तपुट्टी भी पहले ज्ञात परफ्यूमर्स में से एक है।
परफ्यूम एक फ्रेंच शब्द है तो वहीं इत्र फारसी शब्द से निकला है। परफ्यूम शब्द का पहली बार यूज करीब 400 साल पहले मेंकिया में हुआ था। इतिहासकारों के अनुसार, मेसोपोटामिया के बाद परफ्यूम बनाने की कला फारसियों के हाथ लगी थी। बाद में परफ्यूम बनाने की कला ग्रीक और रोमन साम्राज्य के पास पहुंची थी।
इतिहासकारों के अनुसार, गुलाब से इत्र बनाने की कला नूरजहां की मां अस्मत बेगम ने शुरू की थी। मुग़ल सम्राट भी इत्र का इस्तेमाल करने लगे। बाबर से लेकर औरंगजेब तक इत्र का इस्तेमाल करते थे।

परफ्यूम इस्तेमाल करने के फायदे
बेहतरीन खूशबू
इत्र की भीनी खूशबू आपको तरोताजा कर देती है। अगर कहीं से आपको ऐसी सुगंध आ रही है जो आपको पसंद नहीं है तो वहां पर आप परफ्यूम स्प्रे कर देते है, तो माहौल बदल जाता है। शरीर की बदबू से भी इत्र की वजह से निजात मिलती है।
मूड को बदल देता है
परफ्यूम आपके खराब मूड को बदल देता है। परफ्यूम की स्मैल आपकी रूह को भी सुकून दे देती है। अच्छे परफ्यूम की खूशबू से जब मूड सही होता है तो आप बाकी काम भी अच्छा करते है। आपको अवसर के अनुसार परफ्यूम चुनना चाहिए, जो आपके मूड को बैलेंस कर सके।

परफ्यूम लगाने से बढ़ता है आत्मविश्वास
परफ्यूम लगाने से आपके अंदर आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है, जिस तरह से एक खूबूसूरत ड्रेस पहनने से होती है। आपको अपने व्यक्तिव के अनुसार इत्र का चुनाव करना चाहिए, साथ ही ऐसे परफ्यूम का जो खुद के साथ दूसरे के मन को भी भा जाए और आपके मनोबल को बढ़ा सके।
आपको अट्रैकटिव बनाता है
खूशबू आपको अट्रैकटिव बनाती है, आपके पास से आ रही स्मैल दूसरों को अट्रैक्ट करती है। परफ्यूम फेरोमोन्स से भरपूर होते हैं और अट्रैकटिव बनाते हैं।

कामोत्तेजक होता है
कई परफ्यूम नैचुरली सैक्सी होते हैं, जो आपकी सेक्स की भावना को बढ़ाना शुरू कर देते हैं। उसकी खुशबू से आप बेचैन हो जाते हैं कुछ परफ्यूम में फेरोमोन होते हैं, जिनमें कामोत्तेजक गुण होते हैं ।
अरोमाथेरेपी
इत्र के कई आराम और चिकित्सीय लाभ भी शामिल हैं। साइट्रस फ्रूट, फ्लोरल और विंटर स्पाइस परफ्यूम से सुकून मिलता है। अरोमा थेरेपी से तनाव के स्तर नियंत्रण में किया जाता है।

अनिद्रा का इलाज है परफ्यूम
परफ्यूम के चिकित्सीय प्रभावों में से एक यह है कि ये आपको रात में अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इत्र, जिसमें जरूरी तेल होते हैं, जो दिमाग को शांत रखतने में मदद करते हैं। रात में शांतिपूर्ण नींद दिलाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications