Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
कोरोना की जंग में नरेंद्र मोदी का लुक हुआ ट्रेंड, नॉर्थ का कुर्ता-ईस्ट का गमछा और साउथ की धोती
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा हैं। कोरोना वायरस से अब तक 70 हजार ज्यादा लोग मर चुके हैं। वहीं भारत में भी 4 हजार से ज्यादा से केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी कर दिया है। लॉक डाउन के दौरान लोग घर में रहकर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में देश के सभी लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल की रात को सभी देशवासियो से दिया जलाने के लिए कहा था, जिसके बाद देशभर में दिया जलाया गया था। प्रधानमंत्री ने भी खुद पीएम हाउस में दीप जलाया,

वहीं सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो काफी वायरल हुई जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके कपड़ो की चर्चा शुरु हो गई। दीप जलाते समय पीएम मोदी ने नीला कुर्ता, सफेद धोती और गमछा लिया हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके कपड़ो को लेकर लोगों ने अपनी अपनी अलग अलग राय रखी है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि अगर किसी ने नोटिस नहीं किया तो ध्यान दें, कुर्ता उत्तर से, धोती दक्षिण से और गमछा पूर्वोतर भारत से और मोदी जी खुद पश्चिम भारत से हैं, जय हिंद
If anyone noticed PM @narendramodi attire..
— Vivek Jain (@vivekjain246753) April 5, 2020
His attire itself shows unity in diversity.
Kurta(North), Dhoti(South), Gamocha(East)
and he himself from West.
Jain Hind!!@PMOIndia Modi@BJP4India@RSSorg@amitmalviya pic.twitter.com/A6SxbHgz9S
केरल के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रम ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए बताया है कि उन्होंने दीप केरल के ट्रेडिशनल निलावियूक में जलाया है, उन्होंने पीएम मोदी के कपड़ो की काफी तारीफ की है।
You have lighted the Lamp of Unity with Kerala's Traditional Nilaviakku. Kerala also has supported #9pm9minute on a scale never seen before. Thank you @narendramodi ji. pic.twitter.com/b97DI9mkGF
— K Surendran (@surendranbjp) April 5, 2020
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों से रविवार 5 अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दिया, या टॉर्च जलाने की अपील की थी जिसके बाद रविवार को देश भर में करोड़ो लोगों ने घर के गेट और बालकनी पर दिया जलाया। सोशल मीडिया पर लोगों दिया जलाने की फोटो भी शेयर की है।



Click it and Unblock the Notifications
