Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
क्विन एलिजाबेथ II महिलाओं के लिए थीं फैशन आइकन, इन स्टाइल को फॉलो कर खुद को दें रॉयल लुक
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली क्विन एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। क्विन एलिजाबेथ ने इसी साल सिंहासन पर 70 साल पूरे किए थे। क्विन एलिजाबेथ वास्तव में एक फैशन आइकन थीं। इस उम्र में भी उनके फैशन और खूबसूरती के आगे कोई भी नहीं टिक पाता था। हैट, टियारा, लॉन्ग कोट, हेडस्कार्फ उनके आइकॉनिक फैशन स्टाइल में शामिल हैं। क्विन के राज के दौरान समय समय पर हम सभी ने इनके फैशन स्टाइल को बदलते हुए देखा हैं। 50 के दशक में फ्रॉक से लेकर फ्रिली तक, 80 के दशक के पहनावे और रंगीन ऊनी कोट तक, क्विन अपना फैशन स्टेटमेंट बनाने में कभी असफल नहीं हुई। जब फैशन की बात आती हैं तो क्विन एलिजाबेथ की अलग ही चॉइस हमारे सामने आती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको क्विन एलिजाबेथ के कुछ आइकॉनिक फैशन स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।

लॉन्ग कोट और हैट
पिछले 24 सालों से एंजेला केली क्विन एलीजाबेथ की पर्सनल ड्रेसर रही हैं। एलीजाबेथ के अधिकतर ड्रेस एंजेला ने ही अपनी टीम के साथ डिजाइन किए हैं। जिसमें क्विन के लॉन्ग कोट का फैशन सबसे ज्यादा ट्रेंड में चला। वो अक्सर लॉन्ग कोट के साथ मैचिंग हैट पहनना पसंद करती थीं। जो उनकी पर्सनैलिटी को काफी अटैक्टिव बनाती। क्विन के लॉन्ग कोट के साथ हैट पहनने का ट्रैंड लोगों को इतना पसंद आया कि कई लोगों ने उनके इस फैशन को फॉलो किया।

प्रिंटेड ड्रेस
क्विन ने अपनी लाइफ में कई फैशन बदले। कई फैशन ट्रैंड तो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन इन फैशन ट्रैंड्स में सबसे ज्यादा जहां उनके लॉन्ग कोट और हैट को पसंद किया जाता हैं, तो वहीं उनकी प्रिंटेड ड्रेस डिजाइन्स ने भी कई महिलाओं के वार्डरोब में जगह बनाई। क्विन की प्रिंटेड ड्रेसेस का रंग और डिजाइन दोनों ही काफी चर्चा में रहे। आज भी समर सीजन में लोग ऐसी प्रिंटेड ड्रेस पहनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

ज्वेल्स
क्विन एलेजाबेथ अपने कपड़ों के साथ-साथ ज्वेल्स को लेकर भी चर्चा में रहती थी। अपने कपड़ों के साथ वो सिंपल और एलीगेंट ज्वेल्स ही कैरी करती थीं। क्विन को पर्ल्स के ज्वेल्स ज्यादा पसंद थे। इसलिए ज्यादातर वो अपने कपड़ों के साथ पर्ल्स का नेकलेस कैरी करती दिखती थीं।

हेडस्कार्फ
क्विन का हेडस्कार्फ फैशन भी लोगों को काफी पसंद आया। फैशन डिजाइनर, ब्लॉगर, फैशन वीक स्ट्रीट स्टाइल हर जगह क्विन के इस फैशन को फॉलो किया गया।

बॉक्स बैग
क्विन अक्सर ही बॉक्स बैग यूज करते हुई दिखाई दीं हैं। इन बॉक्स बैग को ब्रिटिश डिजाइनर लॉनर ने डिजाइन किया है। जो दिखने में बिल्कुल सिंपल और एलिगेंट है। क्विन अपने साथ इस तरह के बैग लेकर चलना ही ज्यादा पसंद करती थीं। जो उनके लुक को काफी आकर्षित बनाता।



Click it and Unblock the Notifications
