Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Most Stylish People 2024 की लिस्ट में Anant-Radhika की जोड़ी छाई, लिस्ट में हैं काफी बड़े नाम
Most Stylish People 2024 : द न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में 2024 के सबसे ज्यादा स्टाइलिश लोगों की लिस्ट जारी की है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में इसी साल शादी के बंधन में बंधे राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का नाम भी शामिल है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की इस लिस्ट में राधिका और अनंत को उनकी क्लासिक और एलिगेंट स्टाइल के लिए सराहा गया है। इस साल उनकी शादी और उससे पहले हुए प्री-वेडिंग इवेंट्स ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी शादी, परिधानों और पारंपरिक आयोजनों को फैशन और स्टाइल का प्रतीक माना गया।

राधिका और अनंत की इस उपलब्धि ने उन्हें ग्लोबल स्टाइल आइकन बना दिया हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स 2024 की मोस्ट स्टाइलिश लिस्ट में हुए जारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की 2024 की सबसे स्टाइलिश लोगों की लिस्ट में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का नाम भी शामिल हुआ है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में उन्हें शामिल करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, "एक रेड कार्पेट, पॉप्सिकल्स के आकार का इमेरेल्ड (पन्ना रत्न) से लेकर रिहाना तक, इनके प्री-वेडिंग और शादी के उत्सव में सबकुछ शामिल था।"
इसके साथ, न्यूयॉर्क टाइम्स ने कपल की एक तस्वीर भी शेयर की है, जो उनके प्री-वेडिंग इवेंट की है। इस तस्वीर में राधिका ने पेस्टल शेड का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना है, जबकि अनंत उनसे मैच करती हुई शेरवानी में नजर आ रहे हैं। उनका यह शाही अंदाज ग्लोबल ऑडियंस ने खूब पसंद किया।
इन मशहूर हस्तियों को मिली इस लिस्ट में जगह
न्यूयॉर्क टाइम्स की 2024 की सबसे स्टाइलिश लोगों की लिस्ट में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हैं। इनमें बेयॉन्से, जेंडाया, एडेल, चार्ली एक्ससीएक्स, निकोला कफलान, कोलमैन डोमिंगो, डैनियल क्रेग, डेमी मूर, दक्षिण कोरियाई शार्पशूटर किम येजी, हसन मिन्हाज, चैपल रोन, सिंथिया एरिवो, और एरियाना ग्रांडे जैसे मशहूर नाम शामिल हैं।
सालभर रही अंबानी वेडिंग की चर्चा
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने इस साल अपने रिश्ते को शादी में बदल दिया। शादी से पहले, उनका प्री-वेडिंग इवेंट काफी चर्चा में रहा, जिसमें रिहाना, कैटी पेरी, एंड्रिया बोसेली, बैकस्ट्रीट बॉयज, जस्टिन बीबर और डेविड गुएटा जैसे सेलेब्स शामिल हुए।
12 जुलाई 2024 को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला स्थित Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस जोड़े ने शादी की। तीन दिवसीय समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर, जॉन सीना, किम और क्लोई कार्दशियन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, दीपिका पादुकोण, और रणबीर कपूर जैसी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।



Click it and Unblock the Notifications