Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Anant-Radhika Pre Wedding: लाखों में थी राधिका की ये बाइब्रेंट ड्रेस, मैचिंग जूते-चश्मे की कीमत थी इतनी....
Radhika Merchant Pre Wedding 2nd day Look : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन इन दिनों हर जगह सुर्खियों में छाया हुआ है। जामनगर में चल रहे इस फंक्शन से देश-विदेश के कई मशहूर सेलेब्रेटिज ने हिस्सा लिया था। इस फंक्शन में अंबानी परिवार और सेलेब के कई शानदार लुक वायरल हुए। लेकिन इन सबमें राधिका मर्चेंट ने अपने एक से बढ़कर एक लुक से लाइमलाइट चुरा ली।

प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट ने अपने लुक से काफी इम्प्रेस किया था। उन्होंने इस मौके पर मल्टी कलर ड्रेस पहनी थी। ड्रेस की डिटेलिंग की बात करें तो इस हॉल्टर नेक जॉर्जट मिनी फ्रिंज्ड ड्रेस में राधिका की काफी कूल और स्टाइलिश दिख रही थी। अपने इस लुक को राधिका ने पोनी टेल और ईयररिंग्स के साथ कंपलीट किया था, जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं। आइए जानते हैं राधिका के इस पूरे लुक के बारे में-
लाखों की थी ड्रेस
इस ड्रेस को डिजाइनर आशीष गुप्ता ने डिजाइन किया था, इसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 2 लाख 23 हजार रुपए थी। इतना ही नहीं राधिका ने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए जो हील्स और गॉगल कैरी किए थे। उनकी कीमत भी लाखों में हैं।
इतनी है हील्स की कीमत
राधिका ने इस ड्रेस के साथ LURUM ग्रीन सैटिन पॉइंटेड टो और क्रिस्टस फ्रंट स्ट्रैप वाली मूल्स हील्स पहने थे। इनकी कीमत 1 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रहा है।
गॉगल भी लाखों में
राधिका मर्चेंट के चश्मे की कीमत उनकी हील्स से भी ज्यादा बताई जा रही है। राधिका ने कार्चर का विंटेज रिमलेस हार्ट शेप्ड गॉगल पहना था। पिंक एंड गोल्डन कॉम्बिनेशन वाले इस गॉगल की कीमत 1 लाख 73 हजार रुपए बताई जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
