Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
राधिका मर्चेंट ने शुभ आर्शीवाद के लिए चुना सोने की कढ़ाई और हैंडपेंट लहंगा, पति अनंत से जुड़ा है कनेक्शन
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding : 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट विवाह बंधन में बंध गए। इसके अगले ही दिन यानी 13 जुलाई को कपल के लिए शुभ आशीर्वाद सेरेमनी आयोजित हुई। जिससे राधिका मर्चेंट का लुक भी सामने आ गया है।
राधिका मर्चेंट ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर विदाई तक में यूनिक लहंगा पहना सबका दिल जीत लिया। अब उनका शुभ आर्शीवाद सेरेमनी से भी लुक सामने आया है। राधिका मर्चेंट की स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुभ आर्शीवाद सेरेमनी से राधिका मर्चेंट के नए लुक की फोटो शेयर की है। जिसमें वह गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

राधिका ने इस फंक्शन के लिए अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ hand-painted लहंगा पहना था। इस ड्रेस में मूर्तिकार जयश्री बर्मन की पेंटिंग बनी हुई थी, जिससे अनंत और राधिका के प्यार को दर्शाया गया है।
राधिका की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि इस लहंगे की खासियत यह थी कि इसमें मूर्तिकर जयश्री बर्मन की खूबसूरत 12 पेटिंग्स को इटालियन कैनवास पर हाथ से पेंट किया गया, फिर इसे पेंटिंग्स को लहंगे के अलग-अलग पैनल पर जगह दी गई है। राधिका की यह ड्रेस असली सोने की जरदोजी को बारीकी के साथ हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस लहंगे में बने जीव-जंतु जानवर के प्रति अनंत के प्यार को दिखाता है। खासकर हाथियों के प्रति।

इस यूनिक लहंगे के साथ सफेद मोतियों वाला हरा हार सेट पहना है। इयररिंग्स और मांग टीका के साथ दुल्हन ने चूड़ियां छोड़ हाथ में कंगन पहन लुक को कम्प्लीट किया है।



Click it and Unblock the Notifications
