Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंजली मर्चेंट ने बहन की हल्दी पर पहना लाखों का बनारसी लहंगा, इनके आगे अंबानी लेडीज दिखी फीकी
Anjali Merchant Wore Banarasi Lehenga For Radhika Merchant's Haldi : अनंत अंबानी 12 जुलाई 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले अंबानी परिवार ट्रेडिशनल प्री-वेडिंग सेरेमनी जैसे मामेरू, गरबा नाइट, संगीत, हल्दी जैसे रस्मों की अदायगी हो चुकी है। 8 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की हल्दी की रस्म अंबानी के घर 'एंटीलिया' में हुई।
इस समारोह में बॉलीवुड की नामी हस्तियां और कपल के परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। इस फंक्शन में कई सेलेब्स भी नजर आए लेकिन अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में एक शख्स ऐसा था जिसकी एंट्री लेते ही सभी की निगाहें उन पर ही टिक गई। हम बात कर रहे हैं राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजली मर्चेंट मजीठिया की।

अपनी बहन की हल्दी की रस्म के लिए अंजलि मर्चेंट ने एक खूबसूरत सा मल्टीकलर बनारसी लहंगा सेट पहना था। उन्होंने इसके साथ ब्लू कलर की चोली के पहनी थी, जिस पर सिल्वर वर्क किया हुआ था। अंजलि ने ऑरेंज एंड पिंक कलर का बनारसी लहंगा पहना था। अंजलि ने अपने आउटफिट को मस्टर्ड टोन वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था।
इस पूरे आउटफिट पर जरदोजी वर्क था और हेमलाइन स्कैलप्ड थी। बात करें अगर अंजलि के मेकअप की तो उन्होंने अपने परफेक्ट लुक के लिए शीन टच चुना था, जिसमें डिफाइन्ड आइब्रो, सॉफ्ट-टोन वाली लिपस्टिक, हाईलाइटेड चीक्स, रेड बिंदी और पोनीटेल शामिल थे। रूबी, पन्ना व मोती से सजे एक स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
3.5 लाख रुपए थी अंजलि की ड्रेस की कीमत
अंजलि ने इस खास मौके के लिए जयंती रेड्डी के कलेक्शन से लहंगा चुना था। कढ़ाई वाले ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पिंक एंड मस्टर्ड कलर के लहंगा की कीमत 3,49,900 रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications
