Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
देसी-विदेशी डिजाइनर्स ने मिलकर तैयार की थी राधिका का ये आउटफिट, अनंत की पत्नी के पहनते ही लगे चार-चांद
Radhika Merchant Reception Look : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। इस रिसेप्शन को मंगल उत्सव का नाम दिया गया। इस फंक्शन में बॉलीवुड समेत कई नामी लोगों ने शिरकत की ।
अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई थी। इसके बाद 13 जुलाई को दोनों की आशीर्वाद सेरेमनी हुई। फिर 14 जुलाई को हुए कपल के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया जिसमें राधिका का बहुत ही खूबसूरत लुक सामने आया।

राधिका ने इस फंक्शन में देसी और विदेशी वाइब्स को मैच करते हुए मशहूर फैशन ब्रांड lce&Gabbana और डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन गोल्डन ग्लैमरस आउटफिट पहना था। इसमें कोर्सेट स्टाइल टॉर, स्कर्ट और दुपट्टा शामिल है। इस लुक को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था।
राधिका मर्चेंट का स्लीवलेस और स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला कोर्सेट टॉप Alta Moda 2024 कलेक्शन से है। इस पर रियल गोल्ड वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने साटिन के कपड़े से बना स्कर्ट स्टाइल किया है, जिस पर सोने के धागों से फ्लावर एंबॉयडरी की गई है।
साटिन के कपड़े से बने राधिका की स्कर्ट में पीछे से एक लंबी ट्रेल जोड़ी गई थी, जो उन्हें बेहद ही रॉयल लुक दे रहा था। इसे गोल्ड जरी और जरदोजी की कढ़ाई से खूबसूरत बनाया गया है। राधिका मर्चेंट ने इस ड्रेस के लुक को हाईलाइट करने के लिए साथ में बड़ा सा दुपट्टा भी स्टाइल किया था जो उनकी स्कर्ट की ट्रेल से मैचिंग था। इसे उन्होंने अपने दोनों शोल्डर पर रखकर सॉल की तरह ओढ़ा था।
राधिका मर्चेंट ने जूलरी के नाम पर गले में स्टेटमेंट हीरों का हार, जिसमें बहुत सारे येलो डायमंड लगे हैं। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग और बैंगल के साथ ही रिंग भी पहनी हुई थी।
वहीं राधिका ने शुभ आर्शीवाद फंक्शन के लिए अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ hand-painted लहंगा पहना था। इस ड्रेस में मूर्तिकार जयश्री बर्मन की पेंटिंग बनी हुई थी, जिससे अनंत और राधिका के प्यार को दर्शाया गया है।
वहीं विदाई के लिए राधिका ने सिंदूरी लाल लहंगा पहन सुसराल पहुंची थी। जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।बात करें राधिका की वेडिंग लुक की तो राधिका का ब्राइडल लुक डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था, जो गुजराती ब्राइडल लुक से इंस्पायर्ड था।



Click it and Unblock the Notifications
