Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Radhika Merchant ने क्रूज पार्टी में पहनी इतनी महंगी ड्रेस, हाथों में नजर आया लाखों का मिनी बैग
अंबानी परिवार हमेशा अपने शानो-शौकत के वजह से मीडिया में छाया रहता है। हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने दूसरे बेटे अनंत अंबानी के लिए जामनगर के बाद इटली में 4 दिन तक क्रूज पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन फंक्शन आयोजित किए। जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की।
लेकिन इस बीच हर बार की तरह अंबानी लेडीज ने अपने फैशन और स्टाइल सेंगमेंट से हर किसी को हैरान कर दिया। इटली में हुए इस फंक्शन के आखिरी दिन अंबानी परिवार की होने वाली नई बहु राधिका मर्चेंट की झलक देखने को मिली। अब मीडिया में राधिका का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल राधिका ने जो ड्रेस पहना था और हाथों में मिनी बैग पकड़ा था। उनकी कीमत लाखेां में बताई जा रही है। आइए राधिका के इस महंगे लुक पर डालते हैं एक नजर-
विंटेल लुक में आई थी नजर
इटली के खूबसूरत पोर्टोफिनो में आयोजित हुए चार दिवसीय पार्टी के आखिरी इवेंट में राधिका पिंक कलर की मिडी ड्रेस में नजर आईं। जानकारी के मुताबिक राधिका ने 1959 की एक विंटेज क्रिश्चियन डायर कॉकटेल ड्रेस पहनी थी।
3 लाख की ड्रेस में आई नजर
इस ड्रेस की डिटेलिंग की बात करें तो रास्पबेरी सिल्क फेल कॉकटेल ड्रेस में वेस्ट पर वर्टिकल बो के साथ क्रम्ब-कैचर बोडिस वाली इस ड्रेस की कीमत शुरू में 1500 से 2000 अमेरिकी डॉलर के बीच बताई जा रही है, जिसका मूल्य लगभग 1.25-1.66 लाख रुपए बताया जाता है। हालांकि 2016 में इस विंटेज ड्रेस को डियोर ने 3840 अमेरिकी डॉलर यानी 3,19,416 रुपए में बेचा।

लाखों का मिनी बैग और पंप्स के साथ किया पेयरअप
राधिका ने अपनी विंटेज ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए 22.5 लाख रुपए की कीमती 'हर्मीस मिनी केली पिंक एंड फ्यूशिया बैग' कैरी किया था। इसके साथ 'Manolo Blahnik' के हैंगिसी फ्लैट्स के साथ पेयरअप किया था। इन पंप्स की कीमत 99,319 रुपए बताई जाती है। बात करें राधिका के लुक की तो उन्होंने पोनीटेल पर बंधे स्कार्फ, खूबसूरत इयररिंग्स और स्लीक नेकपीस से पूरा किया था और हमेशा की तरह ही वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।
चार दिन तक चली क्रूज पार्टी
गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए इटली में एक शानदार क्रूज शिप पर चार दिवसीय प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया। इस चार दिवसीय पार्टी में ये लेविश क्रूज पाटी का सफर इटली से फ्रांस और वापस इटली तक हुआ। पहली प्री-वेडिंग पार्टी की तुलना में अंबानी परिवार ने प्री वेडिंग बैश को मीडिया की नजरों से दूर रखा।
बता दें कि अंनत और राधिका 12 जुलाई 2024 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' में शादी के बंधन में बधेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
