Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी क्या है? जिससे बनी ड्रेस पहने क्रूज पार्टी में नजर आई थी राधिका मर्चेंट
What is Aerospace Technology Dress : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर की यूरोप में हुई दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी की इन दिनों खूब चर्चा हुई थी। इटली के क्रूज में कपल का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 29 मई से 1 जून तक चला और अब अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी से उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
इस बीच अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग से अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू का एक और लुक सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस ड्रेस से भी ज्यादा चर्चा उसे बनाने की टेक्निक की हो रही है। आइए जानते है कि राधिका के इस लुक में क्या बात खास थी, जिसकी वजह से उसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।

दरअसल, अपनी दूसरी प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी के दूसरे दिन स्पेस थीम इवेंट के लिए राधिका ने एक खास ड्रेस तैयार करवाया था, जिसकी पहले भी खूब चर्चा थी। राधिका की ये ड्रेस एयरोस्पेस एल्यूमीनियम टेक्नोलॉजी से तैयार की गई है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में राधिका 3डी इफेक्ट वाली गोल्डन और व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राधिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन ब्रेसलेट और ईयरिंग्स चुने थे। जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

एयरोस्पेस एल्यूमीनियम टेक्नोलॉजी से तैयार हुई ड्रेस
राधिका मर्चेंट की इस ड्रेस को तैयार करने वाली डिजाइनर ग्रेसी लिंगो नेएक पोस्ट के जरिए बताया कि स्पेस थीम के लिए राधिका की यह ड्रेस खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाई गई है। अब इस ड्रेस को पहने राधिका की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जो एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी से तैयार की गई है। बता दें, इस खूबसूरत आउटफिट को तैयार करने में 30 कारीगर लगे थे।

क्या है एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी?
एयरोस्पेट टेक्नोलॉजी वह टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल एयरस्पेस क्राफ्ट या रॉकेट और हवाई जहाज को डिजाइन और निर्माण करने में किया जाता है। इसी तकनीक के इस्तेमाल से राधिका की यह 3 डी ड्रेस तैयार की गई थी। स्पेस थीम के लिए तैयार हुई इस ड्रेस में राधिका बहुत खूबसूरत लग रही थी। गोल्डन कलर की ये मेटेलिक ड्रेस को राधिका ने एक व्हाइट स्कर्ट के साथ पेयर करके पहना था।
राधिका के लुक्स की हर तरफ चर्चा
बता दें जुलाई 2024 में राधिका और अनंत अंबानी विवाह के बंधन में बंधेंगे। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। राधिका की एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी से तैयार हुई इस ड्रेस से पहले भी राधिका के इस क्रूज पार्टी के कई लुक सामने आ चुके हैं। जहां एक लुक में राधिका परफेक्ट डिज्नी प्रिंसेज ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। वहीं क्रूज पार्टी के आखिरी दिन वह एक में वह डियोर की पिंक विंटेज ड्रेस में दिखाई दीं और वहीं फंक्शन के पहले दिन उन्होंने जो गाउन पहना था उसके खूब चर्चे हैं, जिसमें अनंत अंबानी का लव लेटर छपा था।



Click it and Unblock the Notifications
