Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
राधिका मर्चेंट ने 'मामेरू' सेरेमनी में पहना 'दुर्गा श्लोक' लिखा बांधनी लहंगा, देखें होने वाली दुल्हन का लुक
Radhika Merchant Look For 'Mameru' Ceremony : मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 3 जुलाई को अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया पर मामेरू सेरेमनी आयोजित हुई। इस सेरेमनी के साथ ही राधिका और अनंत की शादी समारोह की शुरूआत हो चुकी है। मामेरू सेरेमनी से राधिका मर्चेंट का लुक सामने आया है। और सच मानिए वो इस सेरेमनी में बला की खूबसूरत लग रही थी।
उनकी फोटोज देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि होने वाली दुल्हन अपने बाकी के फंक्शन में कितनी खूबसूरत नजर आएगी। इस फंक्शन के लिए राधिका मर्चेंट ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहना था। आइए जानते हैं उनके इस लुक की खास बात-

'मामेरू सेरेमनी' में पहना था ये खास लहंगा
राधिका मर्चेंट ने पहना था ' मां दुर्गा' का श्लोक लिखा हुआ बांधनी लहंगा बता दें कि राधिका मर्चेंट ने 'मामेरू सेरेमनी' के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक बंधनी लहंगा चुना। डिजाइनर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर राधिका के इस लुक की फोटो और डिटेल शेयर की है। दो कलर की इस बांधनी लहंगे में गुजराती प्रिंट थे, जिन्हें रानी पिंक कलर में बनारसी ब्रोकेड पर तैयार किया गया था।
राधिका का लहंगा 35 मीटर बंधेज से बना था, जबकि लहंगे के ऊपर की कढ़ाई गोल्ड जरदोजी तार से की गई थी। राधिका के बांधनी लहंगे की खासियत यह थी कि इसके किनारों पर दुर्गा मां के श्लोक की कढ़ाई की गई थी, जिससे राधिका का पूरा लुक काफी डिवाइन सा लग रहा था। मनीष मल्होत्रा के अनुसार, राधिका की चोली का डिज़ाइन एक विंटेज कोटी से प्रेरित था।


राधिका मर्चेंट ने पहनी थी मां की जूलरी
इस खूबसूरत आउटफिट के साथ राधिका मर्चेंट ने अपने लुक को एक गोल्ड चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, चूड़ियां और एक बेहद खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज से पूरा किया गया था, जिसे उन्होंने इसे अपनी चोटी पर सजाया था। राधिका की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने बताया कि मामेरू समारोह में राधिका ने जो ज्वेल्स पहने थे, वे उनकी मां शैला मर्चेंट के थे। राधिका की मां ने भी अपने 'मौसालू समारोह' में ये गहने पहने थे, जो 'मामेरू' का ही दूसरा नाम है।
क्या हैं मामेरू सेरेमनी?
मामेरू एक गुजराती वेडिंग ट्रेडिशन है, जिसमें दुल्हन के ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार शादी के मौके पर दुल्हन के लिए मिठाई और उपहार लेकर आते हैं। जानकारी के मुताबिक आमतौर पर इस सेरेमनी में दुल्हन को पैनेतर साड़ी, ज्वेलरी, हाथीदांत या सफेद चूड़ा उसके मौसी-मामा की तरफ से उपहार में दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
