Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राधिका मर्चेंट ने शादी में बहन से उधार मांग पहने थे जेवर, ये ही गहनें पहन मायके से हुई थी विदा
Anant-Radhika Wedding: 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी विवाह के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया में कपल का वेडिंग लुक छाया हुआ है। राधिका का ब्राइडल लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अगर उनके ब्राइडल लुक की डिटेल में बात करें तो उनकी हर एक चीज बहुत परफेक्ट थी।
चाहे बात करें उनके ब्राइडल आउटफिट की या मेकअप की या फिर जूलरी की तो सबकुछ परफेक्ट था। राधिका ने अपने इस खास दिन के लिए डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ कस्टम लहंगा पहना था। वहीं उन्होंने ब्राइडल जूलरी के लिए बहन अंजली की वेडिंग जूलरी को रिपीट किया था। राधिका ने अपने वेडिंग डे पर पोलकी कुंदन चोकर का नेकपीस पहना था।

यह ही नेकपीस अंजली मर्चेंट ने 2020 में अपनी शादी के मौके पर पहना था। राधिका ने जो मांगटीका, हाथफुल और ईयररिंग्स पहने वह सब अंजली मर्चेंट के ब्राइडल जूलरी का हिस्सा थे। राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी के साथ अपनी शादी के लिए लाल और सफेद रंग का ब्राइडल लहंगा पहना था, वहीं उन्होंने शादी के लिए जो गहने पहने थे, वो पुश्तैनी विरासत से जुड़े हुए थे। जिसे मर्चेंट परिवार की महिलाएं पीढ़ियों से इन गहनों को विरासत के रूप में समेटे हुई है। राधिका से पहले, उनकी बहन अंजलि मर्चेंट ने 2020 में अपनी शादी के लिए ये गहने पहने थे।

राधिका की नानी और मां ने भी अपनी शादी के लिए ये ही गहने पहने थे। राधिका ने अपने ब्राइडल लुक के लिए एक चोकर (जिसे गुजराती और राजस्थानी में पारंपारिक रूप से आड़ कहा जाता है।) पहना था। वहीं राधिका ने अंजलि के पोल्की इयररिंग्स, मांग टीका और हथफूल भी पहने थे। इनके अलावा राधिका ने एक शानदार हीरे और पन्ना का हार, कड़ा, चूड़ियां और कलीरे भी पहने थे।
बात करें न्यूली ब्राइड राधिका मर्चेंट के वेडिंग लुक तो राधिका का ब्राइडल लुक डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था, उनका लहंगा गुजराती शादी के पारंपारिक जोड़े पनेतर से इंस्पायर्ड था।



Click it and Unblock the Notifications
