Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
करोड़ों की जूलरी छोड़ राधिका मर्चेंट ने हल्दी पर किया पुष्प-शृंगार, फ्लोरल दुपट्टे ने खींचा सबका ध्यान
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। 8 जुलाई को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में कपल की हल्दी सेरेमनी हुई। इस फंक्शन अभी तक कई सेलेब्स की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
इस फंक्शन से राधिका का लुक सामने आया है। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका ने इस खास मौके के लिए मोगरे और गेंदे के ताजा फूलों से सजी हुए जूलरी और आउटफिट पहनी थी।

राधिका ने इस फंक्शन में न सिर्फ फ्लोरल जूलरी पहनी थी, बल्कि उनके लहंगे का दुपट्टा भी फ्रेश मोगरे और गेंदे के फूलों से बना हुआ था। राधिका के हाथों में फूलों से बने कलीरे भी देखने को मिला। कुल मिलाकर राधिका का ये लुक मन मोह लेने वाला था। इस खास मौके के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना ने राधिका का लहंगा बनाया था। वहीं फ्लोरल आर्ट नाम से जाने वाले आर्टिस्ट न राधिका के लिए फ्लोरल जूलरी और दुपट्टा को तैयार किया था।
राधिका ये लुक सच में काफी रिफ्रेशिंग और प्यारा सा था। राधिका के इस पूरे लुक को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। राधिका का ये लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यूजर राधिका के इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। राधिका का ये लुक ब्राइट टू बी के लिए परफेक्ट हल्दी लुक हो सकता है।

इसके अलावा राधिका का हल्दी फंक्शन को लेकर एक और लुक सामने आया है जिसमें राधिका ने आफ्टर हल्दी पार्टी में अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत पिंक डिजाइनर लहंगा पहना था।



Click it and Unblock the Notifications
