Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Radhika Merchant ने विदाई पर पहना सोने से सजा लहंगा, साक्षात लक्ष्मी बन सुसराल पहुंची नई दुल्हन
Radhika Merchant Vidai Look : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। पूरी दुनिया इस भव्य शादी का साक्षी बना। 12 जुलाई 2024 को वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी विदा होकर अपने सुसराल एंटीलिया पहुंची।
राधिका मर्चेंट कितनी खूबसूरत और स्टाइलिश यह बात किसी से नहीं छिपी है। शादी के हर फंक्शन में राधिका का लुक देखते ही बन रहा था।

चाहे बात उनके हल्दी की हो या ब्राइडल लुक की राधिका ने अपने हर लुक को ट्रेंड बना दिया। बारात से लेकर फेरे लेने तक के लिए राधिका मर्चेंट ने बेहद खूबसूरत लहंगे और गहने पहने थे। लेकिन उन्होंने विदाई के लिए जो लहंगा चुना था, उसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। जहां राधिका ने अपनी शादी के लिए आइवरी लहंगा और लाल दुपट्टा के साथ पनेतर लहंगा चुना था।

वहीं विदाई के वक्त राधिका ने खास सुहागन लुक के लिए लाल लहंगा पहन सुसराल पहुंची थी। वहीं उन्होंने अपनी वेडिंग जूलरी को रिपीट किया था। अब मिसेज राधिका अंबानी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस उनके इस लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि उनके इस ड्रेस का गुजराती कनेक्शन था।
इस डिजाइनर ने डिजाइन किया था लहंगा
अपनी विदाई के लिए राधिका मर्चेंट ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ सनसेट कलर्स में मल्टी-पैनल वाला बनारसी लहंगा पहना था। उन्होंने लहंगे को एक बेहतरीन चोली के साथ कैरी किया था, जिसमें रियल गोल्ड का 'कर्चुपी' वर्क हुआ था, जो कच्छ की 19 वीं सदी के कारीगरी से इंस्पायर्ड था।

लहंगे की चोली बैकलेस रखते हुए तीन पट्टियों से जोड़ा हुआ था। इस पर गोल्ड वर्क किया गया था। राधिका के मेकअप की बात करें तो नैचरल टोन रखते हुए आंखों को लाइट स्मोकी टच और माथे को बिंदी से और खूबसूरत बनाया गया था।



Click it and Unblock the Notifications