Latest Updates
-
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार
Sangeet Ceremony में राघव चड्ढा के सिंपल लुक ने जीता दिल, परी जितनी खूबसूरत दिखी परिणीति चोपड़ा
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Sangeet Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले दोनों की संगीत सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। राघव चड्ढा जहां डैशिंग और हैंडसम नजर आ रहे हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा भी खूबसूरत दिखाई दे रही है। संगीत सेरेमनी की तस्वीरें खुद सिंगर नवराज हंस ने शेयर की हैं।
जब से परिणीति और राघव की शादी की खबरें सामने आई है। फैन्स इनकी जोड़ी को खूब सराहा रहे हैं। 24 सितंबर को इनकी शादी है। उदयपुर के फाइव स्टार होटल लीला पैलेस पूरी तरह से सज चुका है। चूड़ा सेरेमनी से लेकर सहराबंदी तक की फंक्शन यहीं होंगे। वहीं, उसके पहले 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी फोटोज सामने आई हैं।

परिणीति चोपड़ा के संगीत की वीडियो
सिंगर नवराज हंस जो कि इस संगीत सेरेमनी में अपनी आवाज से चार चांद लगाने पहुंचे थे, उन्होंने एक्ट्रेस परिणीति और नेता राघव चड्ढा के साथ कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। एक में तो वह तीनों कैमरे को देख पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी में तीनों ठुमके लगा रहे हैं और तीसरा वीडियो है, जिसमें सिंगर गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के लुक की बात करें ता संगीत में परिणीति चोपड़ा ने लहंगे की जगह को-आर्ड ड्रेस को चुना।
शिमरी लैवेंडर कलर की चोली के साथ परिणीती चोपड़ा ने मैचिंग कैप जैकेट के साथ फ्लेयर्ड पैंट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने चोकर नेकपीस पहना हुआ था। उनका मेकअप काफी सॉफ्ट था। वो इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। जबकि, आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने ब्लैक सूट पहना था। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत की पहली तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं



Click it and Unblock the Notifications