Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Parineeti-Raghav Engagement : सगाई में रोज पिंक सूट में परी सी दिखी परिणीति, राघव का लुक था सिम्पल और क्लासी
Parineeti-Raghav Engagement : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में हुई। सगाई में परिणीति आइवरी लहंगे में बेहद ही खूबसूरत नजर आई वहीं राघव सफेद रंग के अचकन में दिखे। दोनों ही अपनी एंगेजमेंट लुक में काफी एलिगेंट नजर आएं।
सगाई सेरेमनी होते ही परिणीति और राघव ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर रिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर भी की है। राघव ने सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उसने हां कह दिया...

बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सेरेमनी के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम और शिवनेता के नेता आदित्य ठाकरे भी पार्टी में शरीक हुए। सेरेमनी में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और परिणीति के दोनों भाई शिवांग और सहज ने शिरकत की। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति की तरफ से नजर आएं।
राघव के लिए क्लासी अचकन की तैयार
परिणीति ने जहां अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना है। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। एक रिर्पोट के अनुसार राघव के मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा ने बताया कि राघव को कढ़ाई वाले कपड़े पसंद नहीं हैं। उनके कपड़े को क्लासी और स्टाइलिश रखने के लिए क्रीम कलर की अचकन तैयार की है।
प्रियंका का लुक

प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह के लिए पीले रंग की रफ़ल साड़ी में नजर आई। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए प्रियंका ने चोकर नेकलेस और ब्रेसलेट पहना।
लंदन से एक-दूसरे को जानते हैं परिणीति-राघव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव तब से एक दूसरे को जानते हैं। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की। दोनों को इग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इनमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
