Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Diya Kumari Saree: शादी फंक्शन हो या पार्टी, रॉयल लुक के लिए प्रिसेंस दीया कुमारी की तरह साड़ी करे स्टाइल
Diya Kumari princess of jaipur inspired saree : राजस्थान के चुनावी रण में इन दिनों राजकुमारी दीया कुमारी का नाम सियासी गलियारों में खूब गूंज रहा है। जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी राजनीति में आने के बाद से ही खूब सक्रिय हैं। सांसद होने के बावजूद उन्हें जयपुर की ही विद्याधर सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। ऐसे में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि वह भी मुख्यमंत्रीं पद की रेस में शामिल हैं।
दीया कुमारी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं हैं। शाही परिवार से आने की वजह से दीया कुमारी का पहनावा और साड़ी स्टाइलिंग हमेशा से महिलाओं खासतौर पर राजपूत महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। अक्सर तीज-त्योहारों और पार्टी-फंक्शन में दीया कुमारी को जॉर्जेट और सिफॉन साड़ी में देखा जाता है। जो स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका हैं। अगर आप भी पार्टी और वेडिंग फंक्शन में स्टाइलिश और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो राजकुमारी दीया की तरह साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। यहां हम आपके साथ उनके कुछ लुक शेयर कर रहे हैं-

जॉर्जेट साड़ी
किसी वेडिंग फंक्शन या त्योहार हो में आप भी दीया कुमारी की तरह जॉर्जेट की साड़ी पहन सकती हैं। इसमें हल्का वर्क किया हुआ है, जिसे फेस्टिव वीयर पर पहन सकते हैं। अपने बॉडी साइज के अनुसार मैचिंग या मिक्स एंड मैच करके ब्लाउज पहन सकते हैं।

सिफॉन साड़ी
दीया कुमारी की रेड प्योर सिफॉन साड़ी आपके ऑफिस और मीटिंग लुक के लिए परफेक्ट हो सकता है। राजपूत महिलाओं में सिफॉन साड़ी का खूब क्रेज रहता है। यह खूब एलिगेंट लुक देता है।

आइवरी ब्लू साड़ी
दीया कुमारी रॉयल फैमिली से हैं इसलिए उनका उठना-बैठना दुनिया के काफी बड़ी हस्तियों के साथ हे। दीया कुमारी जानती हैं कि कैसे सेलेब के साथ साड़ी स्टाइलिंग करना चाहिए। यहां देख सकते हैं कि अंबानी फैमिली के फंक्शन में पहुंची दीया कुमारी सिंपल आइवरी ब्लू साड़ी में भी काफी कमाल की लग रही हैं।

सीक्वेन वर्क आइवरी साड़ी
दीया कुमारी कई इंटरनेशन मैग्जीन के कवर लुक में आ चुकी हैं। हैल्लो मैग्जीन के कवर पेज के लिए दीया कुमारी ने फोटोशूट करवाया था। इस साड़ी में पहनी सीक्वेन वर्क आइवरी साड़ी आपके पार्टी के लिए परफेक्ट लुक हो सकता है। हैवी जूलरी के अलावा स्टेटमेंट जूलरी से भी आप अपना लुक कम्प्लीट कर सकती हैं।

पिंक सिफॉन साड़ी
दीया कुमारी ज्यादात्तर सिफॉन साड़ी ही पहनती हैं। ऑफिस और पार्टी के लिए दीया कुमारी की ये साड़ी बहुत अच्छी लगेगी। इसके अलावा गेट टू गेदर जैसी फैमिली ऑकेजन पर भी आपको ये साड़ी परफेक्ट संस्कारी बहु लुक देगा।

पिकॉक कलर साड़ी
दीया कुमारी की पिकॉक कलर सिफॉन साड़ी भी हर ऑकेजन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे जूलरी और एसेसरीज से इस साड़ी के लुक को परफेक्ट बना सकता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
