Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Cannes में राजस्थानी एक्ट्रेस रुचि गुर्जर के पीएम मोदी वाले हार ने बटोरी सुर्खियां, देखें एक्ट्रेस का लुक
Ruchi Gujjar Cannes Look 2025 : दुनियाभर से फिल्मी सितारे जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर और स्टाइल का जलवा बिखेरने पहुंचे, तो उसी रेड कार्पेट पर जयपुर की रुचि गुर्जर ने अपने ट्रेडिशनल लुक से एक अलग ही मिसाल कायम कर दी। जहां बाकी सेलेब्रिटी आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे थे, वहीं रुचि ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को गर्व से दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।
रुचि गुर्जर ने रेड कार्पेट के लिए कोई वेस्टर्न गाउन नहीं, बल्कि एक खूबसूरत गोल्डन लहंगा चुना, जिसे जयपुर की मशहूर डिजाइनर रूपा शर्मा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में बारीक शीशे का काम, पारंपरिक गोटा पट्टी और कढ़ाई की गई थी, जिसमें जयपुरी कारीगरी की खूबसूरती झलक रही थी। फ्लोरल पैटर्न में सजे शीशों ने लहंगे को एक ड्रामेटिक टच दिया, जिसे उन्होंने डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ और हाथ से बुने गुलाबी रंग के बांधनी दुपट्टे के साथ पहना। दुपट्टे पर जरदोजी और गोटा पट्टी की फिनिशिंग से लुक और भी खास हो गया।

पीएम मोदी को अपने लुक से दिया ट्रिब्यूट
इसके अलावा उन्होंने एक और गोल्डन शीशे का दुपट्टा सिर पर ओढ़ा, जो पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। पर इस लुक का सबसे बड़ा आकर्षण बना उनका हार, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और उससे अटैच कमल के फूल नजर आए। रुचि ने बताया कि ये नेकलेस उनके लिए सिर्फ गहना नहीं, बल्कि शक्ति, सोच और भारत की तरक्की का प्रतीक है। उन्होंने इसे पीएम मोदी को सम्मान देने के लिए पहना, जिनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
रुचि की जूलरी भी हटके
रुचि की जूलरी भी उनके लुक का अहम हिस्सा रही। उन्होंने माथा पट्टी, बोडला, चूड़ियां और राजस्थानी अंदाज़ में बाजूबंद और चूड़ा पहना था। हाथों पर लाल आलता और हल्का गोल्डन टच उंगलियों पर उनके पारंपरिक अवतार को और भी निखार रहा था।
हालांकि लहंगे से लेकर दुपट्टे तक हर एलिमेंट बेहद खूबसूरत था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका पीएम मोदी की तस्वीर वाला स्टेटमेंट नेकलेस। यही वजह है कि रुचि का लुक केवल "टॉक ऑफ द टाउन" नहीं, बल्कि "टॉक ऑफ द कंट्री" बन गया है। उन्होंने जिस आत्मविश्वास और गर्व के साथ भारतीय परंपरा को कान्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया, वह काबिल-ए-तारीफ है।
।



Click it and Unblock the Notifications
