Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रक्षाबंधन पर एथनिक लुक में दिखना चाहती हैं गॉर्जियस? तो इन टॉप एक्ट्रेसेस के स्टाइल पर डालें नजर
Raksha Bandhan outfit: रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई बहन के लिए काफी खास होता है। बहन भाई के हाथों पर राखी बांध कर अपने रिश्ते की मजबूती और प्यार का इजहार करती है तो वहीं भाई उसकी हमेशा रक्षा करने और सम्मान का वादा करता है। वहीं बहनें इस दिन को काफी स्टाइलिश तरीके से भी सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

बहनें इस दिन अपने बेस्ट लुक के साथ तैयार होती हैं और स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं। आप भी रक्षाबंधन पर इंडियन आउटफिट कैरी करना पसंद करती हैं तो इस बार इंडियन और पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस से एथनिक लुक कॉपी कर सकती हैं। आइये देखते हैं इंडिया और पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस के सलवार सूट लुक-

करीना कपूर का हर आउटफिट में अंदाज अलग ही होता है। करीना कपूर अपने बोल्ड लुक से लेकर एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप इस बार रक्षाबंधन पर करीना कपूर के एथनिक आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।
राखी पर एथनिक लुक में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए पाकिस्तान की टैलेंड एक्ट्रेस सजल अली के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। वैसे भी पाकिस्तानी सलवार सूट इंडिया में काफी पसंद किये जाते हैं और ये आसानी से आपकी मार्केट में मिल जाते हैं। आर सजल से उनके एथनिक ड्रेस कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सारा अली खान का इंडियन आउटफिट लुक हमेशा से ही सिंपल सोबर रहा है। अगर आप भी सारा के सलवार सूट लुक को पसंद करती हैं तो उनके स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।

हानिया आमिर बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और पाकिस्तान के साथ ही इंडिया में भी इनकी काफी फैन फॉलोइंग हैं। हानिया के एथनिक लुक अक्सर उनके फैंस स्टाइल करते हैं। आप भी इस रक्षाबंधन पर हानिया के स्टनिंग सलवार सूट को कॉपी करके सबसे ब्यूटीफुल लग सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
