Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Rakul-Jackky Mehndi Photos : मेहंदी सेरेमनी में रकुल ने पहना था फुलहारी लहंगा, देखें कपल का क्यूट लुक
Rakul -Jackky Mehndi Photos : बी-टाउन कपल रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने लंबे समय तक डेट करने के बाद बीते 21 फरवरी को गोवा के लग्जरी होटल में सिंधी और पंजाबी रीति रिवाजों से शादी की ली।
रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं और अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपनी शादी की अलग-अलग रस्मों की फोटोज को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब रकुल ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की फोटोज शेयर किए हैं।

जिनमें रकुल और जैकी दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्यूट लग रहे हैं तो आइए देखते हैं दोनों के लुक-
रकुल और जैकी की मेहंदी सेरेमनी
रकुल और जैकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत फोटो पोस्ट की है। रकुल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए खास डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ इ रेड और नारंगी रंग के फुलकारी लहंगे पहना था। लहंगे की डिटेलिंग की बात करें तो उन्होंने इस स्कर्ट स्टाइल लहंगे के साथ चोली स्टाइल में ब्लाउज पहना था। इस पर काफी थ्रीडी फ्लोरल डिजाइन वर्क किया गया था।
इस लहंगे चोली के साथ लॉन्ग कैप भी थी। जिसके वैक पर मिरर का खूबसूरत काम किया गया था। इस रकुल ने लुक को पूरा करने के लिए बड़े ईयर रिंग्स के साथ मांग टीका लगाया हुआ है। तो वहीं, जैकी ने भी मर्चेंटा पिंक कलर का फुलकारी कुर्ता-पायजामा और क्रीम कलर और पिंक कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

रकुल ने फ्लॉट की मेहंदी
इस तस्वीर में रकुल प्रीत सिंह अपने हाथों की मेहंदी को फ्लॉट करते हुए भी नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने लाइट जाल मेहंदी डिजाइन हाथों में रचाई थी। ये ना तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन थी ना ही मिनिमल मेहंदी डिजाइन।

संगीत लुक
इससे पहले रकुल और जैकी ने संगीत सेरेमनी की फोटोज शेयर की थी। रकुल ने संगीत सेरेमनी के लिए Falguni Shane न्यूड पीच कलर का लहंगा पहना था, लहंगे में सिल्वर सीक्वेंस और ग्रे-ग्रीन डिटेलिंग के वर्क किया गया था। वहीं उन्होंने लहंगे को क्रॉप ब्लाउज के साथ मैच करके पहना था। वहीं, जैकी ने संगीत के लिए डार्क ब्लू कलर का वेलवेट सूट पहना था, जिसके कोट पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है।

शादी का लुक
रकुल और जैकी ने गोवा में 21 फरवरी को आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। अपने खास दिन के लिए रकुलप्रीत ने तरुण तहिलियानी का पेस्टल लहंगा चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं सिंधी वेडिंग के लिए रकुल ने पेस्टल पिस्ता हरा रंग का जोड़ा चुना था। जिस पर बहुत ही खूबसूरत मिरर वर्क किया गया था। वहीं जैकी ने रकुल के मैचिंग का पग और शेरवानी पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
