Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
पेस्टल पिंक लहंगे में नजर आई दुल्हनियां रकुल प्रीत सिंह, दुल्हे ने भी पहनी मैचिंग शेरवानी, देखें Photos
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding : रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी कर ली है। शादी पारंपरिक रूप से पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई। वेडिंग सेरेमनी साउथ गोवा में लोकेटेड आईटीसी ग्रैंड होटल में रखी गई। शादी के बाद बी टाउन के इस न्यूली वेड कपल की शादी की तस्वीरे सामने आ चुकी हैं।
रकुल ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हा बने जैकी भी कम नहीं लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी वाकई खूबसूरत लग रही हैं। सेरेमनी पूरी होने के बाद कपल पैपराजी से भी रूबरू हुआ। आइए देखते हैं इस न्यूली वेड कपल की लेटेस्ट शादी की तस्वीरें-

मैचिंग लुक में नजर आया कपल
दोनों ने अपने इस खास दिन के लिए अपने खास दिन के लिए रकुलप्रीत ने तरुण तहिलियानी का पेस्टल लहंगा चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। रकुल के पेस्टल पिंक लहंगे में थ्रेड फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी के साथ पर्ल का वर्क किया गया था। उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग गुलाबी रंग के चूड़े पहने थे।
रकुल बेहद प्यारी और खूबसूरत दिखीं। जैकी ने भी मैचिंग आउटफिट पहना। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए पोल्की और पर्ल का हैवी नेकलेस और जूलरी पहनी थी।

पड़ोसी से बने हमसफर
एक इंटरव्यू में पहली बार रकुल प्रीत सिंह ने अपनी लवस्टोरी बयां की थीं। तब उन्होंने बताया था कि कैसे दोनों को प्यार हुआ और अब हमसफर बन गए। रकुल ने बताया था कि दोनों की लवस्टोरी बहुत ही नॉर्मल थी।
दोनों कहने को तो पड़ोसी थे, लेकिन दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई थी। जैकी और रकुल की बात पहली बार लॉकडाउन के समय हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकात होने लगी थी। ऐसे ही दोनों ने लगभग 3 से 4 महीने तक दोस्ती वाला बॉन्ड शेयर किया।

हमें पता भी नहीं चला कि हमारी दोस्ती कब प्यार में बदल गई।' कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी ने आखिरकार ब्याह रचा लिया।



Click it and Unblock the Notifications
