Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
Ranbir Kapoor Ram Mandir Watch: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में बेंगलुरु में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। रणबीर इस कार्यक्रम में बेहद स्टाइलिश लुक में पहुंचे थे, लेकिन उनके पहनावे से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी कलाई पर बंधी खास घड़ी और लग्जरी ने खींचा। इस घड़ी पर भगवान श्रीराम की तस्वीर के साथ जन्मभूमि और बड़े अक्षरों में 'जय श्री राम' लिखा हुआ नजर आया।

रणबीर कपूर ने पहनी राम नाम की घड़ी
रणबीर कपूर इस कार्यक्रम में स्विस लग्जरी ब्रांड 'जैकब एंड कंपनी' की 'एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन' घड़ी पहनकर पहुंचे। इस घड़ी का ट्रांसपेरेंट डायल इसे खास बनाता है। इसमें धनुष लिए भगवान राम की आकृति दिखाई देती है। इसके अलावा, घड़ी पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर और बाल हनुमान की छोटी आकृति भी उकेरी गई है। घड़ी पर 'जय श्री राम' के शब्द भी अंकित हैं, जो इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हैं।
78 लाख रूपए है कीमत
बेंगलुरु में फिल्म 'रामायण' के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की रोज गोल्ड स्पेशल एडिशन घड़ी की कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इसकी कीमत 78 लाख रुपये दर्ज है। घड़ी का नाम जैकब एंड कंपनी एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन है। इसकी खासियत केवल इसकी कीमत ही नहीं, बल्कि इस पर की गई बारीक नक्काशी भी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, घड़ी पर बनी आकृतियां राम जन्मभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाती हैं। इसकी नक्काशी में अयोध्या के राम मंदिर का छोटा स्वरूप, धनुष धारण किए भगवान राम और भगवान हनुमान की आकृतियां शामिल हैं।
My favourite actor speaking my language hits different! 🥹❤️Ranbir Kapoor speaking Kannada = A moment to cherish forever! 🫶🏻🔥And He called Yash “Boss,” and won even more hearts! ❤️🙌Born into a legendary film family, yet so humble, grounded, and free of arrogance.❤️ https://t.co/nJLw3x4Jnw
— Nimma Pradeepa (@nimma_pradeepa) October 15, 2026
घड़ी पर दिखी राम मंदिर की आकृति
इस घड़ी के डायल और बेजल पर हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी आकृतियां भी बनाई गई हैं, जो राम जन्मभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाती हैं। घड़ी पर की गई बारीक नक्काशी में भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था के साथ जैकब एंड कंपनी की कारीगरी भी देखने को मिलती है। इसका डिजाइन पारंपरिक धार्मिक प्रतीकों और आधुनिक शैली का मेल है। इस घड़ी में नारंगी रंग का स्ट्रैप और पिन बकल दिया गया है, जबकि इसका केस रोज गोल्ड से तैयार किया गया है। इसका रंग और बनावट इसे अलग पहचान देते हैं। जैकब एंड कंपनी के एपिक एक्स कलेक्शन को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद 2022 में कलेक्शन में कई बदलाव किए गए। इसके अलग-अलग वेरिएंट के डिजाइन को बेहतर बनाने के साथ नई सामग्रियों का इस्तेमाल भी किया गया।



Click it and Unblock the Notifications
