Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का रिसेप्शन लुक आया सामने, जोड़े के सादगीभरे अंदाज ने लूटा दिल
Randeep-Lin Wedding Reception: रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर, 2023 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। यह शादी मणिपुर के इम्फाल में मैतई रस्मों से हुई थी। जो काफी चर्चा में रही। अब इस न्यूली वेड कपल ने 11 दिसंबर को मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई इस कपल की सादगी का चर्चा कर रहा है। इस दौरान दोनों का सिंपल लुक फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

आपको बता दें कि इस कपल ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए रोहित गांधी और राहुल खन्ना की आउटवियर पहने थे। बात करें दोनों के लुक की तो रणदीप ने जहां ब्लैक कलर का सिल्क वेलवेट का बंदगला सूट पहना था। तो वहीं लिन ने मैरुन और रुबी बेरी रेड कलर की ओम्ब्रे साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सिर पर कैरी किया था। इस साड़ी पर सीक्वेंस और कट बीड्स और क्रिस्टल का काम किया हुआ था। जो इस साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा रहा था।
लिन लैशराम जब कैमरो के सामने आईं तो उनका लुक देख हर कोई इम्प्रेस हो गया। सादगी से भरे लिन के अंदाज ने एक बार फैंस का दिल चुरा लिया है। दोनों सिंपल मगर रॉयल लुक में दिखे। ज्वैलरी की बात करें तो गले में एक हार, कानों में बाले, कड़े और अंगूठी के अलावा लिन ने कुछ और कैरी नहीं किया।

दोनों की शादी और ऑफ्टर वेडिंग पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस को दोनों के रिसेप्शन लुक का इंतजार था, जो अब सामने आ चुका है। दोनों की शादी जिस सादगी से हुई, फैंस को वो काफी पसंद आ रहा था। शादी में दोनों पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहने हुए थे। लिन मणिपुर की एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं।
29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद ये जोड़ा अब रिसेप्शन पर भी फिर से छा गया। इनकी सादगी के चर्चे खूब हो रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











