Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
करवा चौथ पर रिक्रिएट करें रानी मुखर्जी का रेड साड़ी लुक, पिया जी भी नहीं हटा पाएंगे नजरें
Karwa Chauth Saree Look: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत करती हैं। इस साल यह 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। अगर आप भी इस बार सबसे अलग और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रानी का यह लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस भी है। अगर आप भी इस लुक को ट्राई करेंगी, तो सबकी निगाहें बस आप पर ही टिक जाएंगी। तो आइए, नजर डालते हैं रानी मुखर्जी के इस बेहद खूबसूरत रेड साड़ी लुक पर -
करवा चौथ पर लाल कपड़े पहनने का विशेष महत्व होता है। आप भी रानी मुखर्जी की तरह सिल्क या बनारसी रेड साड़ी वियर कर सकती हैं। ये आपको एक रॉयल लुक देगी।
आजकल वी-नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में है। यह आपकी गर्दन और कॉलर बोन को हाइलाइट करता है, जिससे आप लंबी नजर आती हैं। खासकर, छोटी हाइट या राउंड फेस वाली लेडीज के लिए यह बेस्ट है।
रानी मुखर्जी ने अपनी लाल साड़ी को गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने नेकलेस, इयररिंग और हैंड कफ के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

करवा चौथ पर शाम की पूजा के लिए आप भी रानी की तरह सटल मेकअप कर सकती हैं। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ लाल बिंदी लगाई है, जो उनके ओवरऑल लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है।
हेयर स्टाइल की बात करें तो रानी ने अपने बालों को स्लिक बन में बांधा है। आप चाहें तो रानी की तरह बन बना सकती हैं या गजरा लगा सकती हैं। अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो ब्यूटीफुल हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
