Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Karwa Chauth 2025: रेड साड़ी में दिखना मॉडर्न के साथ संस्कारी, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
Red Saree Look For Karwa Chauth 2025: करवा चौथ इस बार 10 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है क्योंकि वो अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। मगर जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है वो तो इस दिन के लिए सुपर एक्साइटेड रहती हैं। इस दिन का धार्मिक महत्व तो है ही साथ में इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने पिया के लिए सजती-संवरती हैं। हर महिला चाहती है कि वह करवा चौथ पर सबसे खूबसूरत दिखे और अपने पिया का दिल जीत ले। पर सवाल ये है कि क्या पहनें जिससे लुक भी ट्रेडिशनल लगे और स्टाइल भी बोल्ड और मॉडर्न दिखे?
अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो बॉलीवुड की हसीनाओं से बेहतर फैशन इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकता। खासकर रेड साड़ी, जो करवा चौथ का सबसे पवित्र और आकर्षक रंग माना जाता है। तो आइए जानते हैं वो 5 बॉलीवुड दीवाज जिनके रेड साड़ी लुक से आप अपना पहला करवा चौथ बना सकती हैं यादगार।

आलिया भट्ट
अगर आपका ये पहला करवा चौथ है और इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए आप अपने लुक से दिल जीतना चाहती हैं तो आलिया की तरह रेड साड़ी पहनें। इस लुक में आप जब अपने पिया के सामने जाएंगी तो वो अपनी नजर हटा नहीं पाएंगे। ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन टच देना है तो आप ब्लाउज को डीप नेक या ट्यूब ब्लाउज सिलवाएं। साथ में लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया की तरह हैवी ज्वेलरी पहनें और परफेक्ट मेकअप के साथ बनाएं स्लीक बन स्टाइल में अपने बाल।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी की तरह दिखना है हसीन तो आप उनका ये वाला रेड या पिंक साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं।साथ में स्टाइलिश ब्लाउज पहनें ताकी ट्रेडिशनल लुक में मॉर्डन टच का तड़का लग सके और हर कोई आपकी खूबसूरती की तारीफ करे।
आरती सिंह
नई-नवेली दुल्हन हैं और आपका पहला करवा चौथ है तो आप अपने लुक को लेकर काफी सोच-विचार में होंगी। ऐसे में आप आरती सिंह से रेड साड़ी इंस्पिरेशन लें और लगें सबसे हसीन। कानों में बड़े-बड़े झूमके और गले में हैवी नेकलेस पहन जब आप चौथ का चांद देखेंगी तो पिया आपको ही देखएंगे।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का साड़ी लुक भी सभी को बहुत पसंद आता है। आप करवा चौथ के लिए उनके इस सिंपल रेड साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का वैसे तो हर लुक बेस्ट होता है लेकिन आप करवा चौथ के लिए खास लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह से हैवी वर्क वाली रेड साड़ी पहनें।
हर कोई तारीफ करेगा और सासू मां तो खुद उतारेंगी नजर। बस आप दीपिका की ही तरह मेकअप और हेयर स्टाइल रखें।



Click it and Unblock the Notifications