Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Republic Day 2024: 26 जनवरी पर बच्चा ले रहा है फैंसी कॉम्पिटिशन में भाग, तो ऐसे करें तैयार
Republic Day 2024 Fancy Dress Ideas : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों और सोसायटियों में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाता है। ये कार्यक्रम बच्चों को कई तरह की सीख देते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
इस कॉम्पिटिशन अगर आपके बच्चे ने भी भाग लिया है तो आप उसे इनमें से किसी भी आइडिया को ट्राय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन रिपब्लिक डे फैंसी ड्रेस आइडिया के बारे में, जो आपके बच्चे के लिए परफेक्ट हो सकते हैं-

भगत सिंह
अपने छोटे बच्चे को भगत सिंह बनाने के लिए आप उसे कुर्ते पजामें या धोती-कुर्ते में तैयार करें और भगत सिंह की तरह उसके सिर पर पगड़ी बांध दें। आइलाइनर या काजल की मदद से उसके हल्की-हल्की मूछें बना दें। इतना ही नहीं, उसे भगत सिंह के बारे में जरूरी बातें और उनकी वीरता की कहानी जरूर बताएं। अगर सिर के लिए सिख पगड़ी बच्चे के साइज का ना मिले तो आप उसे हैट भी पहना सकते हैं। इसके साथ ही बच्चे को 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।' इसके अलावा इस लुक में जान फूंक देने के लिए ये लाइन जरुर याद कराएं।

सुभाष चंद्र बोस
सुभाष चंद्र बोस के रूप में बच्चे को तैयार करने के लिए आप उसके साइज की बोस ड्रेस खरीद सकते हैं। यह मार्केट में रेडी मिलेगी। साथ ही बोस के चश्मे जैसा गोल फ्रेम का चश्मा भी बच्चे के लिए खरीदें। साथ ही बोस का प्रसिद्ध नारा 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' जरूर बताएं।

रानी लक्ष्मीबाई
रानी लक्ष्मीबाई बेटियों के लिए सबसे फेवरेट और इंस्पायरिंग लुक होता है। अपनी लाडली बिटिया को आप झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह ड्रेसअप कर सकती हैं। इसके लिए आपको मराठा स्टाइल में उसे साड़ी पहनानी होगी। साथ ही इनका प्रसिद्ध वचन 'मैं अपनी झांसी किसी को नहीं दूंगी' जरूर याद कराएं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक कार्डबोर्ड की तलवार और ढाल खरीदना ना भूलें। साथ ही मराठा स्टाइल जूलरी की भी जरूरत होगी।

सवित्रीबाई फुले
सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। 18वीं सदी की करें तो उस समय महिलाओं का स्कूल जाना भी पाप समझा जाता था। ऐसे समय में सावित्रीबाई फुले ने जो कर दिखाया वह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। सावित्रीबाई फुले शिक्षक होने के साथ भारत के नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है बस बिटिया को मराठी साड़ी के साथ माथे पर चांद तिलक लगाना है साथ ही हाथों में पुस्तक पकाड़ानी है। इसके साथ्ज्ञ सवित्री बाई का यह कथन भी जरुर याद कराएं।" स्त्रियां सिर्फ रसोई और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी है, वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती है।"

गांधी जी
आजादी के संघर्ष में महात्मा गांधी को कैसे भूल सकते हैं। आप अपने बेटे को महात्मा गांधी का अच्छा सा लुक दे सकते हैं। इसके लिए एक चश्मा, खादी की धोती और एक झड़ी चाहिए। 'आजादी का कोई मतलब नहीं, अगर इसमें गलती करने की आजादी शामिल न हो।' साथ में गांधी से जुड़ी ये लाइन या कोई और उनके कथन को जरुर याद कराएं।



Click it and Unblock the Notifications