Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Republic Day Mehendi Designs: देशभक्ति की भावना जगाने के लिए हाथों में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन
Republic Day Mehendi Designs : पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। स्कूलों और ऑफिसों में सजावट शुरू हो गई है। बाजार तिरंगे के रंगों से गुलजार हैं। हर जगह लोग देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से देशभक्ति जाहिर करते हैं।
ऐसे में महिलाएं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। देशभक्ति जाहिर करने का ये एक बेहद ही अनोखा तरीका है। कई जगह इस मौके पर स्कूल, सोसायटी और क्लब में मेहंदी कॉम्पिटिशन भी आयोजित किए जाते हैं।
अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रहीं हैं तो हम आपके लिए गणतंत्र दिवस के हिसाब से कुछ ऐसी मेहंदी की डिजाइंस लेकर आए हैं, जिसे लगाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

हाथों पर दिखाएं भारत की खूबसूरती
अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह की डिजाइन हाथों पर काफी सुंदर दिखेगी। इस डिजाइन में आप लाल किले पर तिरंगा फहरता हुआ दिखा सकती हैं। इसमें तिरंगे को सैल्यूट मारते लोग भी काफी अच्छे लगेंगे।

भारत माता मेहंदी डिजाइन
अगर आपके हाथ में तिरंगा पकड़े भारत माता की तस्वीर बनी होगी तो ये देशभक्ति दिखाने का सबसे अलग और अनोखा तरीका लगेगा। हालांकि इस डिजाइन पर काम करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।

लहराते तिरंगे के साथ दिखाएं भारत की एकता
आपके हाथ की हथेली पर अगर तिरंगा लहराता दिखेगा तो ये काफी यूनिक लगेगा। इसके साथ ही देश की एकता की मिसाल भी आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं वाली मेहंदी (Happy Republic Day Mehendi Designs )
गणतंत्र दिवस पर आप अपने हाथ के पीछे इस तरह तिरंगा के साथ स्टाइल्स लेटर से Happy Republic Day लिखकर खूबसूरत डिज़ाइन बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
