Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: आलिया भट्ट व्हाइट साड़ी में दिखाती हैं अपना किलर हॉट लुक
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी ट्रेंड में है और ट्रेंड में हैं आलिया भट्ट के डिफरेंट लुक्स और स्टाइल जिनपर उऩके फैंस मर मिट रहे हैं। साथ ही फिल्म के आने से पहले ही आलिया भट्ट न्यू फैशन गेम भी सेट कर रही हैं वो भी अपने साड़ी स्टाइल से।

इस फिल्म के ट्रेलर और गानें में आलिया ने साड़ी के साथ कई तरह के लुक कैरी किये हैं, साथ ही उनकी कलरफुल साड़ी और ब्लाउज़ के डिजाइन्स स्टनिंग हैं। आलिया तो हर लुक में परफेक्ट लगती हैं, लेकिन साड़ी में उनका अंदाज ही निराला होता है। फिल्म राजी में उनके क्यूट लुक वाली साड़ी से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म तक में आलिया का साड़ी स्टाइल काफी डिफरेंट रहा है।

वैसे आलिया भट्ट पर हर लुक के साथ स्टाइल की साड़ी अच्छी लगती है, लेकिन जब वो व्हाइट साड़ी पहनती हैं तब तो आलिया का किलर लुक सामने आता है।
आलिया भट्ट के उपर कॉटन की साड़ी से लेकर ऑर्गेजा साड़ी, सिक्वेन साड़ी से लेकर बंधानी साड़ी, बनारसी साड़ी सभी परफेक्ट लगती है।

आलिया भट्ट ने कई बार कॉटन की साड़ी को अपने स्टाइल के साथ कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने डिफरेंट डिजाइन के ब्लाउज़ स्टाइल किये थे।

वहीं जब आलिया ऑर्गेंजा साड़ी को कैरी करती है तो वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लगती है। उनके ऊपर ऑर्गेंजा साड़ी अपनी पूरी खूबसूरती के साथ सामने आती है।

आलिया के ऊपर प्लेन सफेद साड़ी जिस पर फूल बिखरे होते हैं गजब की लगती है। हल्की शिफॉन साड़ी और उस पर स्लीवलेस ब्लाउज आलिया के फैंस उनके दिवाने हो जाते हैं।

सोने बॉर्डर वाली ऑर्गेजा साड़ी आलिया भट्ट के रॉयल्टी लुक को दिखाती है। स्लीवलेस सेक्विन ब्लाउज के संग आलिया भट्ट का लुक निखर के सामने आता है। इसे पहनने में परेशानी हो रही है, तो इसे पहनने का एक आसान और त्वरित तरीका यहां दिया गया है!
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
